ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
टेक्नोलॉजी

रात को कैब में सफर करने से लगता है डर? ऐप में करें ये सेटिंग फिर नहीं रहेगी कोई टेंशन

कैब से सफर करते टाइम अक्सर सेफ्टी का डर बना ही रहता है. ऐसे अगर रात को अकेले सफर करना हो तो टेंशन और भी ज्यादा बढ़ जाती है. घर में इंतजार करने वाले भी चैन की नींद नहीं सो पाते हैं. लेकिन हम आपको एक ऐसी सेटिंग के बारे में बताएंगे जिसके बाद आपको रात में कैब से सफर करने में कोई डर नहीं लगेगा.

Uber Audio Recording feature

यहां हम आपको उबर के ऑडियो रिकॉर्डिंग फीचर की बात करेंगे. ये फीचर कंपनी ने पैसेंजर्स की सेफ्टी के लिए बनाया है. इस फीचर के जरिए पैसेंजर सेफ्टी और भी पक्की हो जाती है. उबर का ये फीचर इन्श्योर करता है कि पैसेंजर बिना डरे आराम से सफर करे. अगर आप अपनी सवारी के दौरान सेफ महसूस नहीं करते हैं, तो अब आप ऐप के अंदर राइड का ऑडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं.

कैसे ऑन होगा ऑडियो रिकॉर्डिंग फीचर?

जब आपकी उबर राइज शुरू हो जाती है तो राइट कॉर्नर पर ब्लू आइकन बना आता है. उस ब्लू आइकन पर क्लिक करें, आइकन पर क्लिक करने के बाद ऑडियो रिकॉर्डिंग का ऑप्शन शो होगा. ऑडियो रिकॉर्डिंग को ऑन कर दें. इससे आपकी पूरी राइड की ऑडियो रिकॉर्ड होती रहेगी. इसका मतलब ये है कि आपकी और ड्राइवर की बातचीत, आसपास की आवाज सब कुछ रिकॉर्ड होता रहेगा.

इसके बाद एक कॉन्टेक्ट सलेक्ट करें जिसे आपकी ट्रिप की लोकेशन डिटेल्स लेकर सब कुछ शो होगा. अगर आपको कुछ भी गलत महसूस होता है तो यहीं पर नीचे 100 नंबर भी शो होता है जिसपर आप डायरेक्ट कॉल कर सकते हैं.

कैब में बैठने से पहले तीन चीजें रखें ध्यान

  • जब भी आप कोई कैब या बाइक बुक करते हैं तो उसमें बैठने से पहले ये तीन चीजें जरूर करलें. इसमें पहला कि अगर ड्राइवर प्रोफाइल फोटो से अलग है या नंबर मैच नहीं हो रहा है, तो ड्राइवर की कोई सफाई ना सुनें. ऐसी कैब में बिलकुल ना बैठें और ऐप पर उसकी रिपोर्ट करें.
  • दूसरा कैब में बैठते ही अपनी लाइव लोकेशन किसी भी अपने को शेयर जरूर करें. किसी ना किसी को पता होना चाहिए कि आप कहां से कहां पर जा रहे हैं.
  • इसके अलावा कैब में चाइल्ड लॉक अलाउड नहीं होता है. अगर आपकी कैब में चाइल्ड लॉक लगा है तो तुंरत उस पर एक्शन लें.

Related Articles

Back to top button