ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
राजस्थान

पहली को तीन तलाक, फिर कुवैत में किया ऐसा कांड… भारत में कदम रखते ही हो गया गिरफ्तार

राजस्थान के हनुमानगढ़ से रोजी रोटी के लिए कुवैत गए में एक युवक द्वारा पहली पत्नी से तीन तलाक और पाकिस्तानी युवती से दूसरे निकाह का अजीब मामला सामने आया है. कुछ दिन कुवैत में रहने के बाद जैसे ही युवक ने भारत की धरती पर पैर रखा, जयपुर पुलिस ने उसे हवाई अड्डे से उठाकर लॉकअप के अंदर कर दिया है. इस युवक के खिलाफ पुलिस ने पहले ही लुक आउट नोटिस जारी किया था. अब पुलिस आरोपी की दूसरी पत्नी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

मामला हनुमानगढ़ के भादरा थाना क्षेत्र का है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक आरोपी रहमान का निकाह करीब दस साल पहले पीड़िता के साथ हुआ था. इस दौरान उसे एक आठ साल की बेटी और 4 साल का बेटा पैदा हुआ. कुछ दिन पहले रोजी रोटी की तलाश में रहमान कुवैत चला गया. वहां रहने के दौरान उसे एक पाकिस्तानी लड़की पसंद आ गई. ऐसे में उसने अपनी पत्नी को वॉट्सएप पर वीडियो कॉल किया और इसी कॉल पर बात करते हुए तीन बार तलाक बोल कर संबंध तोड़ लिया.

पहले ही भारत आ गई थी पाकिस्तानी बीवी

उसकी पत्नी ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि उसे सोशल मीडिया के जरिए कुछ समय पहले ही पता चल गया था कि उसके शौहर ने किसी पाकिस्तानी युवती से दूसरा निकाह कर लिया है, लेकिन उसे भरोसा नहीं हो रहा था. इसी बीच खबर आई कि उसके पति की दूसरी बीवी भारत आ गई और उसके पैत्रिक घर में ही रह गई. उसने खुद जाकर इसे तस्दीक किया और पुलिस में शिकायत दी.

पहले ही जारी हुआ था लुक आउट नोटिस

मामले की जांच कर रहे सीओ एससी एसटी रणवीर सिंह के मुताबिक आरोपी को इस संबंध में कई बार नोटिस दिया गया, लेकिन जब वह पुलिस के सामने हाजिर नहीं हुआ तो पुलिस ने उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया. इसके बाद पुलिस लगातार उसे ट्रैस करने की कोशिश कर रही थी. उन्होंने बताया कि इसी बीच सूचना मिली कि आरोपी रहमान कुवैत से जयपुर आने वाली फ्लाइट से भारत आ रहा है. ऐसे में पहले से ही ताक में बैठी पुलिस ने हवाई अड्डे से ही उसे अरेस्ट कर लिया है. उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपी की पाकिस्तानी पत्नी से भी पूछताछ की जा रही है.

Related Articles

Back to top button