ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
बिहार

मोतिहारी: पिकअप चालक के पैर में ताला लगा बनाया बंधक, 24 घंटे तक कमरे में बंद रखा; किस बात से थे नाराज?

बिहार के मोतिहारी में एक वाहन चालक ने एक युवक को रौंद दिया उसके बाद चालक ने एक भैंस को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई. इस घटना से नाराज लोगों वाहन चालक को पकड़ लिया और उसे खुद सजा देने का फैसला किया. ग्रामीणों ने ना सिर्फ चालक को कमरे में बंद कर दिया बल्कि उसके पैरों को जंजीर से बांधकर ताला लगा दिया. ये पूरा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.

मामला पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के बड़कागांव सिसहनी मोड़ का है. ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि देर रात पिकअप ड्राइवर ने सीताराम पंडित के बेटे को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वो बुरी तरह से जख्मी हो गया. घटना से चालक डरकर चालक भागने लगा इसी दौरान उसने सड़क पर जा रही भैंस को रौंद दिया जिससे मौके पर ही भैंस ने दम तोड़ दिया.

चालक के पैरों को जंजीर से बांधकर लगाया ताला

घटना के बाद चालक मौके से भागने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया और 24 घंटे तक उसके पैर में जंजीर बांधकर ताला लगा दिया और उसे एक कमरे में बंद कर दिया. इस बीच मामले की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक के पैरों से ताला खुलवाया. पुलिस की पूछताछ में चालक ने बताया कि उसकी आंख बंद हो जाने की वजह से ऐसी घटना हुई.

पुलिस ने चालक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया

वहीं दूसरी तरफ इस संबंध में मोतिहारी के ए एस पी ने बताया कि पुलिस को मामले की जानकारी मिली, जिसके बाद पकड़ीदयाल थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ड्राइवर को छुड़ाया और उसे अपने साथ थाने ले आई. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. वहीं पैरों में जंजीर बांधे युवक की तस्वीर भी सामने आई है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से उसके पैरों को जंजीर से बांधकर ताला लगाया गया है.

Related Articles

Back to top button