ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...
देश

‘मेरा रेप या हत्या कुछ भी हो सकता है, मैं निर्भया नहीं बनना चाहती…’, मानसिंह अस्पताल की महिला डॉक्टर ने सुनाई दर्द भरी दास्तां

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजे कर मेडिकल कॉलेज में महिला जूनियर डॉक्टर के साथ हुई विभत्स घटना से पूरा देश स्तब्ध है. हर तरफ से एक ही आवाज उठ रही है कि ये महिला उत्पीड़न को लेकर अब कड़े कदम उठाने की जरूरत है ताकी महिलाओं के साथ इस तरह की घटना को अंजाम देने वालों को एक सबक सिखाया जा सके और रोका जा सके, लेकिन अफसोस की बात तो ये है कि महिलाओं के खिलाफ इस तरह के हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे, बल्कि दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं. ताजा मामला राजस्थान की राजधानी जयपुर के एक प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थान से सामने आया, जहां एक महिला डॉक्टर ने डीन से गुहार लगाई है.

जयपुर के सवाई मानसिंह यानी एसएमएस मेडिकल कॉलेज की एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर ने अपने डीन को एक मेल भेजा है जिसमें उन्होंने अपने साथ हो रहे उत्पीड़न की शिकायत की है. पीड़ित महिला ने प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेज को इस बारे में शिकायत की है. डॉक्टर्स के व्हाट्सएप ग्रुप में भी महिला ने अपनी शिकायत को शेयर किया है.

डॉक्टर ने कार्रवाई करने से किया मना

डॉक्टर्स ग्रुप में पहुंचे इस मैसेज के बाद सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल हरकत में आए और एसएमएस थाना पुलिस को इस पोस्ट की जांच करने के लिए कहा है. लेकिन हैरानी की बात यह है कि पोस्ट करने की अगली सुबह जब पुलिस ने इस सम्बंध में महिला रेजिडेंट डॉक्टर से सम्पर्क किया तो उन्होंने पुलिस को कार्रवाई करने से मना कर दिया. अभी तक पुलिस थाने में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है. शिकायत के आधार पर अस्पताल प्रशासन मामले पर कार्रवाई कर रहा है और जांच कर रहा है.

Related Articles

Back to top button