ब्रेकिंग
Operation Sindoor Heroes: नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट पर दर्ज हुआ ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों का नाम Amit Shah on Drugs: नार्को-आतंकवाद पर बड़ा प्रहार; 6,000 करोड़ की ड्रग्स नष्ट करने का लक्ष्य, NCB के न... Arvind Kejriwal in Ayodhya: राम मंदिर दर्शन के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान; कहा- 'चंदा चोरी करने वालों ... Rahul Gandhi as LoP: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी के दो साल पूरे; सोशल मीडिया पर... ⚖️ केतन अग्रवाल हत्याकांड: सीएम फडणवीस का सख्त रुख, उज्ज्वल निकम होंगे विशेष सरकारी वकील, फास्ट ट्रै... West Champaran News: रामगढ़वा में शादी के दौरान बड़ा हादसा; दूल्हे की अचानक मौत से पसरा सन्नाटा, बिना... Allahabad High Court News: ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के मामले में हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी; स... Jaisalmer News: जैसलमेर में मानवता शर्मसार; महिला को पैरों में बेड़ियां बांधकर रखा गया, DLSA ने किया ... Jaipur Crime News: जयपुर में कलयुगी बेटे का कारनामा; बुजुर्ग पिता को बेरहमी से पीटा, CCTV वीडियो हुआ... Delhi Crime News: कश्मीरी गेट ISBT पर सक्रिय था शातिर लुटेरा; नशीली फ्रूटी पिलाकर करता था लूट, गिरफ्...
बिहार

पटना: अपने ही सिपाही से पिट गए एसडीएम साहब… सामने आया लाठीचार्ज का वीडियो

एससी-एसटी आरक्षण को लेकर भारत बंद के बीच बिहार में हंगामा हो गया. राजधानी पटना में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया गया. पुलिस की लाठी प्रदर्शनकारियों से लेकर अफसर तक पर बरस पड़ीं. ऐसा नजारा पटना में देखने को मिला. यहां पटना सदर के एसडीएम श्रीकांत कुंडलीक खांडेकर को उनके ही सिपाही ने लाठी भांज दी. यह नजारा कवरेज कर रहे पत्रकारों के कैमरे में कैद हो गया. हालांकि सिपाही की इस गलती को दूसरे सिपाहियों ने देख लिया और उसे और लाठी मारने से रोका गया.

दरअसल, बुधवार को भारत बंद के दौरान राजधानी के डाक बंगला चौराहे पर बंद समर्थकों का हुजूम पहुंचा हुआ था. जहां पर कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिए आला प्रशासनिक अधिकारी मौके पर उपस्थित थे. इस दौरान बंद समर्थकों को अराजक स्थिति पैदा नहीं करने की बार बार चेतावनी भी दी जा रही थी. बंद समर्थकों की तरफ से प्रशासनिक चेतावनी को अनुसना किया जा रहा था. इसी दौरान लॉ एंड ऑर्डर को बरकरार रखने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. इस बीच वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया.

सिपाही ने मार दी एसडीएम को लाठी

पुलिस द्वारा जब लाठीचार्ज किया गया तब बंद समर्थक डाक बंगला चौराहे से एसपी वर्मा रोड की ओर भागने लगे. वहां पटना सदर के एसडीएम डीजे ठेला के पास खड़े थे. इस डीजे ठेला को बंद समर्थक ही लेकर आये थे और नारेबाजी कर रहे थे. पटना सदर एसडीएम श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर भी उसी ठेले के पास खडे थे. वह वीडियो में सफेद शर्ट पहने नजर आ रहे हैं. इसी दौरान पीछे से आये एक सिपाही ने एसडीएम को लाठी मार दी. जब तक एसडीएम कुछ समझते तब तक सिपाही एसडीएम को लाठी लगा चुका था. हालांकि इसके बाद तुरंत उस सिपाही के दूसरे साथी उसे किनारे लेकर गये और समझाने लगे.

बिहार में बंद का असर, पुलिस को करना पड़ा बल प्रयोग

एससी-एसटी आरक्षण को लेकर भारत बंद का सबसे ज्यादा असर बिहार में देखने को मिल रहा है. प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए राज्य के कई जिलों में पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा है. राजधानी पटना में भारत बंद के दौरान जोरदार हंगामा देखने को मिला. यहां प्रदर्शनकारी सुप्रीम कोर्ट आरक्षण विरोधी फैसला वापस लो का नारा लगा रहे थे. साइंस कॉलेज के पास प्रदर्शनकारी उग्र होने लगे. पुलिस ने उन पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज कर दिया. दानापुर में डीआरएम (डिवीजनल रेलवे मैनेजर) कार्यालय के पास सड़क जाम कर दी. जहानाबाद में बंद समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प हुई.

Related Articles

Back to top button