ब्रेकिंग
Indo MIM IPO: इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ का आईपीओ 23 जुलाई से खुलेगा, जानें प्राइस बैंड और पूरी डिटेल Dishani Chakraborty Boyfriend: मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी का ब्राइडल लुक वायरल, खूबसूरती देख दीव... Kids Constipation Remedies: बच्चों में कब्ज की समस्या दूर करेंगे ये 5 फल, पेट साफ होना होगा आसान Kidney Cancer Symptoms: सिर्फ दर्द ही नहीं, शरीर के ये 7 संकेत भी हो सकते हैं किडनी कैंसर का इशारा SpiceJet Acquisition: स्पाइसजेट को खरीदेगी गल्फ एयरलाइन? निवेश और अधिग्रहण को लेकर शुरुआती बातचीत शु... China Floods: चीन के 1 लाख बांध बने मुसीबत, बिना चेतावनी पानी छोड़ने से कई गांवों में भारी तबाही Nepal Coin Map Controversy: नेपाल ने 1 रुपये के सिक्के से हटाया विवादित नक्शा, अब होगी बौद्ध मठ की त... Zohran Mamdani on Netanyahu: क्या अमेरिका में गिरफ्तार होंगे नेतन्याहू? न्यूयॉर्क के मेयर के बयान पर... Campa Cola Market Share: रिलायंस 'कैंपा' ने कोल्ड ड्रिंक बाजार में मचाया तहलका, पेप्सी और कोका-कोला ... UPI Offline Payment: अब बिना इंटरनेट भी होगा यूपीआई पेमेंट, फ्लाइट और मेट्रो में भी कर सकेंगे लेनदेन
दिल्ली/NCR

बाबा साहेब की कसम खाता हूं, गलती हो गई… AAP के पूर्व नेता को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

आम आदमी पार्टी से बगावत करने वाले पार्षद विजय कुमार ने अब पार्टी से माफी मांगी. उन्होंने अपनी गलती को स्वीकार करते हुए उसे कभी न दोहराने की बात कही. विजय कुमार ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है. उन्होंने वीडियो में कहा कि वो अब कभी भी नेतृत्व के खिलाफ नहीं जाएंगे. हालांकि अब बागी नेता को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पार्टी की तरफ से माफी मिलेगी या नहीं. इस बात की जानकारी नहीं हैं. अभी पार्टी का रिएक्शन उनके वीडियो पर सामने नहीं आया है.

वीडियो में आम आदमी पार्टी की पूर्व पार्षद विजय कुमार को कहते हुए सुना जा सकता है कि वो जिंदगीभर अब आम आदमी पार्टी में ही रहेंगे. उन्होंने कहा कि नमस्कार साथियों मैं निगम पार्षद विजय कुमार वार्ड 192 त्रिलोकपुरी विधान सभा, आज मैं बाबा साहब की कसम खाता हूं कि जो मुझसे गलती हुई है, मैं शीर्ष नेतृत्व से माफी मांगता हूं और भविष्य में कभी गलती नहीं होगी. आजीवन मैं आम आदमी पार्टी में रहूंगा. मैं पूरे विश्वास के साथ अपने शीर्ष नेतृत्व को भरोसा दिलाता हूं कि मैं कभी उनके खिलाफ नहीं जाऊंगा.”

सभी से मांगी माफी

वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने पार्टी के दिग्गजों को टैग करते हुए उनसे माफी मांगी. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मैं आम आदमी पार्टी का था, हूं और रहूंगा. मैं अपनी गलतियों के लिए शीर्ष नेतृत्व अरविंद केजरीवाल जी, मनीष सिसोदिया जी, आतिशी जी सभी से माफी मांगता हूं. बीते 15 जून को आम आदमी पार्टी ने अपने पार्षद विजय कुमार को प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया था.

क्या था मामला?

दरअसल विजय कुमार पर आरोप था कि वो पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं. इसके अलावा उन्होंने SDM में मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के दौरान गड़बड़ की थी और बागवत करते हुए डिप्टी मेयर पद के लिए दावेदारी कर दी थी. इसके साथ ही उन पर ये भी आरोप है कि पार्टी के खिलाफ लगातार गलत तरह के बयान दे रहे थे. हालांकि पार्टी की ओर से उस वक्त उन्हें समझाया गया था. लेकिन उन्होंने किसी की बात नहीं मानी थी. अब उन्होंने खुद माफी मांग ली है.

Related Articles

Back to top button