ब्रेकिंग
Delhi News Astha Kunj Park: एलएलबी छात्र ने मिटाए थे गैंगरेप के सबूत, कालकाजी मामले में नए खुलासे Kalkaji Gangrape Investigation Update: आसिफ और उसके साथियों ने मिटाए थे सबूत, पार्क की सुरक्षा व्यवस... IMD Weather Update 24 September: बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन का असर, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों ... Bhopal Murder News: भोपाल में चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की हत्या; जहर खाने की झूठी कहानी गढ़ी,... Raipur Child Kidnapping News: गुढ़ियारी में 1 साल के बच्चे का अपहरण; कमर में बांधकर बाइक से भागा आरो... Bilaspur High Court PIL News: टॉयलेट में बर्तन धोने को मजबूर मरीज! कोर्ट कमिश्नर की रिपोर्ट पर चीफ ज... Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन...
टेक्नोलॉजी

कोई नहीं कर पाएगा आपका Gmail लॉगिन, बस करना होगा ये छोटा सा काम

जीमेल आईडी लगभग हर डॉक्यूमेंट, बैंक अकाउंट या किसी भी एप्लीकेशन, वेबसाइट को लॉगिन करने में लगती है. ऐसे में अगर इसकी पासवर्ड किसी दूसरे को पता चल जाए तो मुसीबत खड़ी हो सकती है. आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है, आपका इमेज पर असर पड़ सकता है. जीमेल का पासवर्ड किसी के हाथ लगने का मतलब है कि आपकी हर चीज का एक्सेस किसी और के हाथ में चले जाना. इससे बचने के लिए आपको तुरंत ये काम करना चाहिए. नहीं तो पछताने के अलावा कोई और चारा नहीं बचता है.

Gmail Privacy Setting

  • अगर गलती से या किसी ने जानबूझकर आपका पासवर्ड पता लगा लिया है तो परेशान मत होइए. यहां आपको बताएंगे कि आप अपनी प्राइवेसी को ज्यादा मजबूत कर सकते हैं.
  • इसके लिए सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में क्रोम ऐप ओपन करें, ऐप ओपन करने के बाद सेटिंग के ऑप्शन पर जाएं. सेटिंग्स मे आपको प्राइवेसी एंड सिक्योरिटी का ऑप्शन शो होगा.
  • प्राइवेसी एंड सिक्योरिटी के ऑप्शन पर क्लिक करें. यहां पर आपको Phone as A security Key का ऑप्शन दिखेगा. जब आप इसपर क्लिक करेंगे तो दो डिटेल्स मिलेंगी.
  • पहले नंबर पर आपकी डिवाइस और दूसरे नंबर पर लिंक्ड डिवाइस लिखा होगा. सबसे आखिर में ब्लू बॉक्स में रिमूव ऑल लिंक्ड डिवाइस का ऑप्शन शो होगा.
  • रिमूव ऑल लिंक्ड डिवाइस पर क्लिक करें. बस इसके बाद आपका काम हो गया, अब आपका पासवर्ड पता होने के बाद भी कोई आपके जीमेल को लॉगिन नहीं कर पाएगा जब तक आप अपने फोन को उसके पास नहीं लेकर जाते, उसे लॉगिन करने के लिए क्यूआर कोड की जरूरत पड़ेगी.

फ्री में चेक करें मेल आईडी हैक तो नहीं

हम आपको जिस ट्रिक के बारे में बताएंगे उसके बाद आप फ्री में चेक कर सकेंगे कि आपकी मेल आईडी सेफ है या नहीं. इसके लिए बस आपको यहां हम जिस वेबसाइट के बारे में बताएंगे उस पर जाना होगा. इसके बाद आपके सामने पूरी डिटेल्स आ जाएंगी.

  • इसके लिए सबसे पहले गूगल क्रोम पर जाकर Have i Been Pwned लिख कर सर्च करें. सबसे ऊपर शो हो रही ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. ये आपसे ईमेल आईडी मांगेगा, सर्च बार में ईमेल आईडी डाल दें.
  • ईमेल आईडी डालने के बाद Pwned के ऑप्शन पर क्लिक करें. अगर आपकी आईडी का डेटा कहीं पर लीक शो होता है या इसके अलावा किसी अनजान डिवाइस में आईडी लॉगिन शो होती है तो तुरंत उसे वहां से हटाएं, तुरंत अपनी मेल आईडी का पासवर्ड बदलें और मजबूत पासवर्ड सेट करें.

Related Articles

Back to top button