ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
मध्यप्रदेश

पैगंबर पर टिप्पणी को लेकर छतरपुर में भड़की हिंसा, मुस्लिम समुदाय ने कोतवाली पर किया पथराव, 150 पर FIR, 25 से ज्यादा गिरफ्तार

छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर में भारत बंद के दौरान कल मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने कोतवाली पर हमला कर दिया। घटना में कुछ पुलिसकर्मियों ने छिपकर जान बचाई वहीं दो पुलिसकर्मी गंभीर रुप से घायल हो गए। मामले को लेकर सीएम मोहन सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। छतरपुर जिला प्रशासन ने मामले को लेकर मुस्लिम समुदाय के 150 लोगों पर मामला दर्ज किया है। कोतवाली कांड के सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास, शासकीय कार्य में बाधा व अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

छतरपुर SP अगम जैन के मुताबिक, जिले की पुलिस भारत बंद के लिए निकले संगठनों को संभालने और उपद्रवी तत्वों द्वारा किए जा रहे बवाल को नियंत्रित करने में जुटी थी तभी दूसरी तरफ सिटी कोतवाली में मुस्लिम समाज की भीड़ ने पथराव कर दिया। मुस्लिम समाज के लोग महाराष्ट्र में महंत रामगिरि द्वारा पैगम्बर साहब के विरूद्ध कथित तौर पर की गई एक आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में ज्ञापन देने पहुंचे थे। इसी दौरान पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच कहासुनी हो गई जिसके बाद भीड़ ने थाने पर पथराव कर दिया गया। पुलिस ने पहले तो भीड़ का सामना किया लेकिन इसके बाद भीतर छिपकर अपनी जान बचाई। पथराव में कोतवाली टीआई अरविंद कुजूर, एडीएम के गनर अरविंद चढ़ार एवं आरक्षक भूपेन्द्र प्रजापति को चोटें आयीं हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

मामले को लेकर सीएम मोहन यादव ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- आज छतरपुर जिले में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना मिलने पर तुरंत उच्च अधिकारियों से घटना की जानकारी ली और जवानों के समुचित इलाज के निर्देश दिए। मध्यप्रदेश ‘शांति का प्रदेश’ है, कोई भी सुनियोजित तरीके से कानून को हाथ में ले यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मैनें पुलिस के उच्च अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दोषियों की जल्द पहचान कर कठोर कार्यवाही की जाए जिससे भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो। प्रदेश में शांति और सौहार्द बना रहे यही हमारी प्राथमिकता है।

हिंसक घटना के बाद DIG, कलेक्टर और SP ने पुलिस बल और प्रशासन के साथ फ्लैग मार्च निकाला। इसी बीच सीएम मोहन के निर्देशानुसार घटना में शामिल 50 नामजद उपद्रवी व 100 से अधिक अन्य के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध पंजीबद्व किया गया और 25 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रातभर गिरफ्तारियां की। जिले में शांति व्यवस्था कायम है।

Related Articles

Back to top button