ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
बिहार

भतीजी से की लव मैरिज, बनाया वीडियो, अब नप गए डिप्टी कमिश्नर… हुआ ये एक्शन

बिहार के बेगूसराय में नगर निगम के उपनगर आयुक्त शिव शक्ति पहले तो रातोरात गायब हो गए. वो भी अपनी भतीजी के साथ. फिर उनका एक वीडियो आया. इसमें दोनों ने बताया कि उन्होंने लव मैरिज कर ली है. लेकिन यह लव मैरिज डिप्टी कमिश्नर को महंगी पड़ गई. अब विभाग ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है. इस मामले में लड़की के परिजनों ने 13 अगस्त को वैशाली जिले के हाजीपुर सदर थाने में अपहरण की शिकायत की थी.

डिप्टी कमिश्नर पर आरोप है कि वे लगातार अपने कार्यालय से बिना सूचना के अनुपस्थित रहे. इसके अलावा उन्होंने कार्यालय कक्ष से वीडियो वायरल किया. जानकारी के मुताबिक, बेगूसराय में नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर शिव शक्ति ने रिश्ते में भतीजी लगने वाली सजल सिंधु के साथ खगड़िया के कात्यायनी मंदिर में शादी कर ली. शादी के बाद दोनों ने वीडियो जारी किया, जिसमें दोनों ने अपने रिश्ते पर खुलकर बात की.

इस वीडियो में दोनों ने वैशाली पुलिस प्रशासन से अनुरोध किया था कि जो भी अपहरण की शिकायत दी गई है, यह झूठ है. कपल ने कहा कि हम लोगों ने शादी की है. सजल ने मानवाधिकार आयोग, बार काउंसिल और चीफ जस्टिस को मेल किया. शिव शक्ति ने भी अपनी जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की. इस बीच विभाग ने शिव शक्ति को सस्पेंड कर दिया है. दोनों अभी तब सामने नहीं आए हैं. माना ये भी जा रहा है कि दोनों खगड़िया में एक ठिकाने पर रह रहे हैं.

वीडियो में भतीजी सजल ने क्या कहा?

वायरल वीडियो में डिप्टी कमिश्नर की भतीजी या यूं कहें पत्नी सजल सिंधु ने कहा कि हमने प्रेम के बाद शादी की है. यह चुनौती है. लेकिन हम अपना निर्णय नहीं बदल सकते हैं. प्रेम किया है तभी शादी भी की. इसमें कोई बड़ी बात नहीं है. बड़ी बात उनके लिए है, जो इन चीजों को नहीं समझते हैं. किताबों में बहुत सारे आदर्श का उल्लेख होता है, उसे हम व्यवहारिक जीवन में कितना उतार पाते हैं.

सजल ने कहा कि हम लोगों का पैतृक निवास एक ही जगह है. साल 2015 से हम दोनों साथ हैं. 2015 में मैट्रिक पास करने के बाद मैं बनारस पढ़ाई करने के लिए गई. शिव शक्ति पीजी करने गए थे. हम दोनों पहले एक दूसरे को जानते थे. वहीं मिले. पहले से विचार को समझते थे. वहां वक्त मिला तो एक दूसरे की विचारधारा को गहराई से जाना समझा. धीरे-धीरे प्रेम बढ़ता गया. फिर हमने शादी कर ली.

क्या बोले डिप्टी कमिश्नर?

उधर, वीडियो में शिव शक्ति ने कहा कि हमने प्रेम के प्रति समर्पण दिखाया और बगैर दहेज के शादी की मिसाल कायम की है. दहेज प्रथा तभी समाप्त होगी, जब हम अपनाएंगे. समाज के लोग फंडामेंटल राइट को नहीं जानते हैं. लोग सामाजिक परंपरा को ही नैतिकता मानते हैं. इसी के कारण प्रेम विवाह का विरोध करते हैं. यह गलत है. प्रेम करना और प्रेम में समर्पित होकर शादी करना फंडामेंटल राइट है. हमारे खिलाफ वैशाली के हाजीपुर सदर थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया गया है. हमने अपहरण या अनैतिक कार्य नहीं, प्रेम विवाह किया है. जीवन रक्षा के लिए प्रशासन सुरक्षा मुहैया कराए.

Related Articles

Back to top button