ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...
उत्तरप्रदेश

कब तक ऐसे पिटेंगे बच्चे? शिक्षिका ने छात्रा को बेरहमी से मारा, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

निजी विद्यालयों में छात्रों के साथ विद्यालय प्रबंधन का मनमानी रवैया थमने का नाम नहीं ले रहा. लगातार निजी विद्यालय के टीचर्स छात्रों के साथ मनमाना व्यवहार करते हैं जिसके चलते छात्रों को उसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. ताजा मामला सामने आया यूपी के बाराबंकी से जहां पर एक निजी विद्यालय की शिक्षिका ने मामूली बात को लेकर क्लास 7 की छात्रा के चेहरे पर जोरदार थप्पड़ जड़ दिया. इसके बाद छात्रा की हालत बिगड़ गई.

उसके परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया. हालत गंभीर होने के चलते उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां पर उसका इलाज चल रहा है. वहीं छात्रा के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. छात्रा अभी भी सदमे में है. उसका इलाज लगातार डॉक्टर कर रहे हैं.

टीचर ने बच्ची को मार दिया थप्पड़

पूरा मामला जनपद बाराबंकी के टिकट नगर थाना क्षेत्र के नंदा का पुरवा गांव का है. यहां के निवासी संजय कुमार ने पुलिस को बताया है कि उसकी चचेरी बहन पायल जो 14 साल की है हाजी तुफैल अहमद इंटर कॉलेज में कक्षा 7 की छात्रा है. रोज की तरह उसकी चचेरी बहन स्कूल गई थी जहां किसी बात को लेकर विद्यालय की एक महिला टीचर प्रवेशिका कुमारी ने उसे जोरदार थप्पड़ जड़ दिया. इससे छात्रा पायल के बाएं गाल और सिर में सूजन आ गई है. पायल ने घर पहुंच कर परिजनों को आप बीती बताई और चोट लगने की बात कही.

Related Articles

Back to top button