ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे को दी 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं की सौगात, हिंजेवाड़ी से शि... बॉम्बे हाईकोर्ट का बीएमसी को कड़ा निर्देश, अभिनेत्री दीया मिर्जा का हटाया गया वीडियो दोबारा सोशल मीड... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी घमासान, छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्र... जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा भूचाल, सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे से उमर अब्दुल्ला क... दक्षिण ब्लॉक होगा पूरी तरह खाली, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और डीजीएमओ का कार्यालय नए शौर्य भवन में... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी हलचल तेज, कोर कमेटी की बैठक में पार्थ पवार के फैसलों पर ज... आगरा के कमला नगर में पीवीसी कारोबारी के घर बड़ी चोरी, तीन नकाबपोश बदमाश 70 लाख के जेवर ले उड़े गोवंश तस्करी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वाहन जब्ती को अवैध करार देकर सरकार पर लगाया ... बिहार में नदियों की गाद से बनेंगे नेशनल हाईवे, NHAI और राज्य सरकार के बीच हुआ बड़ा समझौता Health and Nutrition Tips Protein Products Market: बाजार में बिकने वाले प्रोटीन प्रोडक्ट्स खरीदने से...
देश

मानवीय मदद से लेकर मेडिसिन तक… भारत-यूक्रेन के बीच इन 4 समझौतों पर लगी मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन दौरे पर हैं. राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से उनकी वार्ता के बाद भारत और यूक्रेन ने 4 अहम एमओयू (समझौता ज्ञापन) साइन किए हैं. पहला एमओयू भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और यूक्रेन के मंत्री के बीच मानवीय मदद को लेकर किया गया है. अन्य तीन एमओयू भारत सरकार के सचिवों और यूक्रेन सरकार के मंत्रियों और अधिकारियों ने साइन किए हैं.

पहले एमओयू में मानवीय मदद, दूसरे में एग्रीकल्चर, फूड और तीसरे एमओयू में कल्चरलर कोऑपरेशन को स्थान दिया गया है. चौथा एमओयू मेडिसिन एंड ड्रग को लेकर साइन किया गया है. ये एमओयू उस वक्त साइन हुए हैं जब पीएम मोदी शुक्रवार को युद्धग्रस्त यूक्रेन के दौरे पर हैं.

पीएम मोदी की इस यात्रा पर दुनिया की नजर

पीएम मोदी की इस यात्रा पर दुनियाभर की निगाहें हैं. 1991 में यूक्रेन स्वतंत्र राष्ट्र बना था. इसके बाद यहां किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है. पीएम मोदी उस वक्त यूक्रेन पहुंचे हैं, जब यूक्रेन ने रूस के खिलाफ आक्रामक सैन्य अभियान चला रखा है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने गर्मजोशी से प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया, उनसे हाथ मिलाया और उन्हें गले लगाया.

पीएम मोदी के यूक्रेन दौरे पर भारतीय विदेश मंत्रालय का बयान आया है. मंत्रालय ने कहा है किसंघर्ष में जान गंवाने वाले बच्चों की याद में स्थापित मार्मिक प्रदर्शनी देखकर पीएम भावुक हो गए. उन्होंने इस पर शोक जताया. मारे गए बच्चों को याद करते हुए उनकी याद में एक खिलौना रखा.

पीएम ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की

इसके साथ ही पीएम ने जेलेंस्की के साथ बातचीत से पहले कीव में ओएसिस ऑफ पीस पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की. मंत्रालय ने कहा है कि पीएम ने सौहार्दपूर्ण समाज के निर्माण में गांधी के शांति के संदेश की प्रासंगिकता को रेखांकित किया.इससे पहले कीव पहुंचने पर पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, आज सुबह कीव पहुंचा. भारतीय समुदाय ने बहुत गर्मजोशी से स्वागत किया.

Related Articles

Back to top button