ब्रेकिंग
Operation Sindoor Heroes: नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट पर दर्ज हुआ ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों का नाम Amit Shah on Drugs: नार्को-आतंकवाद पर बड़ा प्रहार; 6,000 करोड़ की ड्रग्स नष्ट करने का लक्ष्य, NCB के न... Arvind Kejriwal in Ayodhya: राम मंदिर दर्शन के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान; कहा- 'चंदा चोरी करने वालों ... Rahul Gandhi as LoP: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी के दो साल पूरे; सोशल मीडिया पर... ⚖️ केतन अग्रवाल हत्याकांड: सीएम फडणवीस का सख्त रुख, उज्ज्वल निकम होंगे विशेष सरकारी वकील, फास्ट ट्रै... West Champaran News: रामगढ़वा में शादी के दौरान बड़ा हादसा; दूल्हे की अचानक मौत से पसरा सन्नाटा, बिना... Allahabad High Court News: ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के मामले में हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी; स... Jaisalmer News: जैसलमेर में मानवता शर्मसार; महिला को पैरों में बेड़ियां बांधकर रखा गया, DLSA ने किया ... Jaipur Crime News: जयपुर में कलयुगी बेटे का कारनामा; बुजुर्ग पिता को बेरहमी से पीटा, CCTV वीडियो हुआ... Delhi Crime News: कश्मीरी गेट ISBT पर सक्रिय था शातिर लुटेरा; नशीली फ्रूटी पिलाकर करता था लूट, गिरफ्...
मनोरंजन

जब तक शाहरुख खान अपनी आधी प्रॉपर्टी न दे दें…आखिर उर्फी जावेद की मंजिल क्या है?

उर्फी जावेद एक ऐसा नाम है, जिसे लोग DIY क्वीन और सोशल मीडिया सेंसेशन के तौर पर जानते हैं. हाल ही में वह अपने शो Follow Kar Lo Yaar को लेकर चर्चा में हैं. उर्फी हमेशा ही खबरों में बने रहने के लिए नए-नए एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं. इंडस्ट्री में बेबाक तरीके से रहने वाली इस एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने ड्रीम्स के बारे में बात की है.

इंडिया टुडे के साथ एक इंटरव्यू में जब उनसे उनके एंबीशन के बारे में सवाल किया गया तो, उर्फी ने जवाब में कहा, ”मैं खुद के लिए एक ऐसी दुनिया क्रिएट करने की कोशिश कर रही हूं, जहां मैं बहुत-बहुत फेमस हूं. अब अगर इसमें कुछ कॉन्ट्रोवर्शियल है, तो वो तब तक सही है, जब तक उससे किसी और को परेशानी न पहुंचे. मैं खुद के लिए मौके बना रही हूं.” उर्फी ने अपने करियर के बारे में बात करते हुए कहा कि वो क्वीन नहीं बल्कि ‘किंग ऑफ द वर्ल्ड’ बनना चाहती हैं.

शाहरुख की आधी प्रॉपर्टी चाहती हैं उर्फी

उन्होंने अपने लिए एक बेंचमार्क सेट कर लिया, जिसका जिक्र करते हुए उर्फी ने कहा, ”मैं शाहरुख खान के जितनी सक्सेस पाना चाहती हूं. शाहरुख खान मेरा बेंचमार्क हैं और जिस दिन मुझे लगा कि मैं दुनिया के लिए शाहरुख खान हूं, उस दिन मैं वहां रुक जाऊंगी.” यहां तक की उन्होंने ये भी कहा, ”जब तक मैं अपने बेंचमार्क तक नहीं पहुंचती मैं रुकूंगी नहीं. चाहे शाहरुख खान भी मुझे रुकने को बोले पर मैं तब तक नहीं रुकूंगी, जब तक शाहरुख अपनी प्रॉपर्टी का आधा हिस्सा न दे दें. उसके बाद क्या चाहिए? फिर रिटायर हो जाऊंगी.”

सिर्फ एक्जिस्ट नहीं करना, बल्कि राज करना है

उर्फी के लिए लिमिट जैसी कोई चीज नहीं है, जिसका जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ”मेरा विजन बहुत क्लियर है मैं फेमस होना चाहती हूं इसके लिए मुझे कुछ भी करना पड़े. मैं आज जहां हूं वहां पहुंचने के लिए एक्स फैक्टर की जरूरत है. कोई कोशिश करना चाहता है तो करके देख ले. मैं बहुत खुश होंगी, अगर कोई मेरे जैसा करके सक्सेसफुल होता है. मैं एम्बीशियस हूं, लेकिन हर कोई नहीं होता, जो ठीक भी है. मैं सिर्फ एक्जिस्ट नहीं करना चाहती, मैं राज करना चाहती हूं.”

उर्फी की मानें तो बिग बॉस ओटीटी में उन्हें हर किसी ने काफी डिमोटिवेट किया, लेकिन वो पीछे नहीं हटी. हर कोई उनके खिलाफ था, इसके बावजूद उन्होंने वही किया जो वो करना चाहती थी. उन्होंने इस पर कहा, मैं लंबे वक्त से फिलर्स और बोटोक्स करवाती रही हूं. मुझे नहीं लगता कि सर्जरी कराना या कुछ चेंज करवाना गलत है. अगर मुझे लगता है कि मेरी बॉडी में कुछ ठीक कराने की जरूरत है, मैं कराऊंगी.

Related Articles

Back to top button