ब्रेकिंग
Ujjain Murder Case: 10 साल के मासूम बेटे की गवाही से खुला पिता की हत्या का राज, मां समेत तीन को उम्र... Madhya Pradesh Action: आदिवासी छात्रों से अभद्रता करने वाले टीआई पर गिरी गाज, सीएम मोहन यादव के निर्... MP Industrial Development: महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के विकास को मिलेगी रफ्तार, 3 लाख युवाओं को मिले... Uttarakhand News: कार दुर्घटना में महिला समेत दो की दर्दनाक मौत, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी Muralpura Police Station News: जयपुर में अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी Supreme Court Action: महाराष्ट्र में मराठी भाषा नहीं जानने पर लाइसेंस रद्द करने का नियम! सुप्रीम कोर... BJP Booth Strategy Uttar Pradesh: ए, बी, सी और डी कैटेगरी में बंटेंगे बूथ, सरल ऐप से होगा फीडबैक और ... Allahabad High Court News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में फैसला सुरक्षित, सजा बढ... Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के चार जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने क... Jharkhand CM News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा गांव में माता की स्मृति म...
मध्यप्रदेश

सड़क किनारे शराब पीने से रोकने पर युवक ने आरक्षक से की अभद्रता, पैर पर कार चढ़ाकर भागा

भोपाल। बागसेवनिया इलाके में एक पुलिसकर्मी से अभद्रता का मामला सामने आया है। घटना शनिवार देर रात आरआरएल तिराहे के पास की है। वहां कार में बैठकर एक युवक शराब पी रहा था। आरक्षक से उसे ऐसा करने से रोका तो वह अभद्रता करने लगा। इसके बाद उसने कार स्टार्ट की और भाग गया। इसी दौरान उसने आरक्षक के पैर पर कार का पहिया चढ़ा दिया। बागसेवनिया थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

यह है घटनाक्रम

मामले की जांच कर रहे एसआइ मुकेश स्थापक के अनुसार आरक्षक सुमन कुमार बागसेवनिया थाने में पदस्थ हैं। शनिवार रात को वह ड्यूटी के दौरान गश्त पर थे। रात करीब 11 बजे उन्हें आरआरएल तिराहा पर सड़क किनारे एक कार दिखाई दी। आरक्षक सुमन ने पास जाकर देखा तो कार के भीतर युवक शराब पीता हुआ मिला। युवक ने अपना परिचय बिल्डर सिद्धार्थ अग्रवाल के रूप में दिया।
वहीं जब आरक्षक ने उसे घर जाने की समझाइश दी तो वह पहले बहस करने लगा और अभद्रता पर उतर आया। इस पर आरक्षक ने एक्शन लेने की बात कही तो वह भागने लगा, इस दौरान कार का एक पहिया आरक्षक के पैर पर चढ़ गया। इससे आरक्षक को चोट आई है। आरक्षक सुमन की शिकायत पर रविवार को थाने में शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत में लेकर उसकी कार को जब्त कर लिया है।

Related Articles

Back to top button