ब्रेकिंग
जेपीएससी भर्ती रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक: छात्रों ने सरकार पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, सभी 24 जिलो... 'वंदे मातरम्' के 6 छंद और 190 सेकंड की समयसीमा: अधूरा गाना अब गैर-कानूनी, गृह मंत्रालय ने तय किए कड़... यूपी गैंगस्टर एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, दो वकीलों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई रद्द दिवाली-छठ पर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: UP-बिहार के लिए शुरू होंगी DTC की लग्जरी बसें वेब सीरीज देखकर बनाई 'चोरी की क्लास': 18 साल होते ही बच्चों को निकालता था हिस्ट्रीशीटर, जबलपुर RPF क... 21 अगस्त वेदर अपडेट: दिल्ली में झमाझम बारिश के आसार, एमपी-राजस्थान और यूपी के कई जिलों में येलो अलर्... जयपुर के बगरू में स्कूल निरीक्षण के दौरान भारी बवाल: CJP कार्यकर्ताओं पर हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़ 'लेडी सिंघम' CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR: एयरहोस्टेस से DSP बनीं अफसर पर घूसखोरी और आपराधिक साजिश का म... 'चीनी संसद जैसी बन जाएगी लोकसभा': नए संसद भवन के डिजाइन पर बोले शशि थरूर, दूरी और ध्रुवीकरण का कराया... 1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से...
देश

कोलकाता रेप केस: प्रेसिडेंसी जेल में संजय रॉय का हुआ पॉलीग्राफ टेस्ट, क्या सच उगलवा पाई CBI?

कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में रेप कांड के मुख्य आरोपी संजय रॉय का रविवार को प्रेसिडेंसी जेल में पॉलीग्राफी टेस्ट किया गया. इसके साथ ही साल्टलेक के सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित सीबीआई कार्यालय में कुछ और लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट चल रहा है. संजय रॉय का पॉलीग्राफ टेस्ट दोपहर 12:30 से 3:00 बजे तक किया गया. विशेषज्ञ डॉक्टरों और विभिन्न उपकरणों के साथ लंबी पूछताछ के बाद सीबीआई अधिकारी प्रेसीडेंसी जेल से बाहर निकल गये हैं. निर्धारित प्रश्नों और विभिन्न परीक्षण सामग्रियों से पूछताछ के बाद अधिकारियों के हाथ क्या नई जानकारी आई है. अभी इसका खुलासा होना बाकी है.

ट्रेनी डॉक्टर से रेप-हत्या के मामले में वारदात के दूसरे दिन कोलकाता पुलिस ने सिविक वॉलेंटियर संजय रॉय को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद संजय रॉय ने खुद ही अपराध कबूल किया था, लेकिन जब से सीबीआई ने जांच अपने हाथ में ली है. वह लगातार अपना बयान बदल रहा है. सियालदह कोर्ट में उसने खुद को निर्दोष बताया था. सीबीआई पूछताछ में भी वह स्पष्ट जवाब नहीं दे रहा था. उसके बयान में लगातार विसंगतियां पाई जा रही थी.

लगातार बयान बदलता रहा है संजय रॉय

केंद्रीय जांच एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, संजय रॉय ने हिरासत में रहते हुए एक-एक करके अलग- अलग जानकारी देकर सीबीआई को गुमराह करने की कोशिश की. अस्पताल में प्रवेश करने का कारण, अस्पताल में प्रवेश करने का समय, अस्पताल के सेमिनार हॉल में प्रवेश करने का कारण या यहां तक सेमिनार हॉल से लेकर हत्या सभी मामले में वह लगातार अपना बयान बदल रहा है.

उसके बाद उसका पॉलीग्राफी टेस्ट जरूरी हो गया था. सीबीआई ने सियालदह कोर्ट में पॉलीग्राफी टेस्ट के लिए फरियाद की थी. कोर्ट ने संजय रॉय सहित कुल सात लोगों का पॉलीग्राफी टेस्ट की अनुमति दे दी थी. इन आरोपियों की सहमति के बाद शनिवार को चार लोगों को पॉलीग्राफी टेस्ट हुआ था. रविवार को संजय रॉय सहित और तीन लोगों को पॉलीग्राफी टेस्ट हुआ है.

इससे पहले शनिवार को सीबीआई की एक टीम प्रेसीडेंसी जेल गई थी. कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तार सिविक वॉलेंटियर प्रेसीडेंसी जेल के वीआईपी वार्ड में है. सीबीआई ने शनिवार को प्रेसीडेंसी जेल का दौरा किया और पॉलीग्राफ टेस्ट के मामले की जांच की. जांचकर्ताओं ने जेल अधिकारियों से यह भी बात की कि परीक्षण कहां किया जाएगा, परीक्षण के लिए कौन से उपकरण की आवश्यकता होगी, आदि.

15 ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी

रविवार सुबह सीबीआई दोबारा प्रेसीडेंसी जेल गई. सूत्रों के मुताबिक सुबह से ही पॉलीग्राफ टेस्ट की प्रक्रिया शुरू हो गयी. यह प्रक्रियादोपहर तीन बजे तक चली. दूसरी ओर, सीबीआई अधिकारी सीजीओ कॉम्प्लेक्स में दो मेडिकल छात्रों का पॉलीग्राफ टेस्ट भी कर रही है.

इस बीच आरजी कर के वित्तीय भ्रष्टाचार मामले की जांच के लिए रविवार सुबह सीबीआई की 15 टीमों ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में छापेमारी की. सुबह करीब 6:30 बजे सीबीआई आरजी कर के इस्तीफा दे चुके प्रिंसिपल संदीप घोष के घर गई और पूछताछ कर रही है. सीबीआई ने केस्टपुर में पूर्व आरजी कर अधीक्षक संजय वशिष्ठ और एक अन्य डॉक्टर देबाशीष सोम के घरों पर भी छापेमारी की है.

Related Articles

Back to top button