ब्रेकिंग
नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश... उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़: बैरिकेडिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल, चर... एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट, पति समर्थ और सास पर दहेज हत्या का केस
उत्तरप्रदेश

ट्रैक्टर के टकराने से टूटा बिजली का खंभा, नीचे दब गए ड्राइवर और हेल्पर… मौत

जालौन में ईट लेकर आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर फटने से हादसा हो गया. बिजली के पोल से टकराने के बाद ट्रॉली पलट गई. हादसे के दौरान ट्रैक्टर पर चालक के साथ एक मजदूर भी था, दोनों ट्रैक्टर में ही दब गए. हादसे के बाद लोगों ने चालक और मजदूर को निकालने की कोशिश की, दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही थी. वहीं हादसे के बाद हड़कंप मच गया मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. चालक और मजदूर को कड़ी मेहनत के बाद निकाला गया. इलाज के लिए रामपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.

घटना रामपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम निनावली मोड की है. यहां रविवार को रामपुरा थाना क्षेत्र के सुभाष नगर मोहल्ला में रहने वाला 25 वर्षीय संजीव कुमार पुत्र कमलेश, रामपुरा कस्बे के रहने वाले सोनू 24 वर्ष पुत्र गोविंद के साथ ट्रैक्टर ट्राली से ईट गुम्मे लाने का काम करते थे. रविवार को दोनों रामपुरा थाना क्षेत्र के जगम्मनपुर रोड स्थित महूटा मोड़ के पास स्थित जे.एम.जे ईंट भट्टा पर ईंट लेने के लिए सुबह गए थे.

टायर फटने से हुआ हादसा

संजीव और सोनू ने ट्राली में ईंट भरवा लिया और उसे रामपुरा कस्बे में तेज रफ्तार से लेकर आ रहे थे. निनावली मोड के पास पहुंचे तभी ट्रैक्टर का आगे का टायर फट गया और ट्रैक्टर तेज रफ्तार से होने के कारण संतुलन बिगड़ गया. ट्रैक्टर बिजली के सीमेंट के पोल से टकरा गया, जिससे ट्राली पलट गई और ट्रैक्टर की टक्कर से सीमेंट का पोल संजीव और सोनू के ऊपर गिर गया. दोनों पोल के नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो जाने के कारण उनकी घटना स्थल पर मौत हो गई.

बिजली का पोल ऊपर गिरने से दो की मौत

घटना जालौन जिले के रामपुरा इलाके की है जहां एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर बिजली के पोल से टकराने का बाद पलट गया. ट्रैक्टर- ट्रॉली पलटने के बाद चालक और एक मजदूर फंस गए. हादसे को देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, जिन्होंने ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबे दोनों लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला. इलाज के लिए रामपुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. दोनों का चेकअप करने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वहीं सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मामले की जांच करते हुए दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

हादसे की सूचना पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे. परिजनों ने भट्ठा मालिक पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया. भट्ठा मालिक के खिलाफ शिकायती पत्र देते हुए मुकदमा दर्ज कराया.

Related Articles

Back to top button