ब्रेकिंग
Google Gemini New Features: जेमिनी में जुड़े नए 'Thinking Levels'; भारत में भी उपलब्ध, जानें क्या है ... Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Gwalior Crime News: सौतेला पिता ही निकला 13 वर्षीय छात्रा का हत्यारा; शव को नदी में मगरमच्छों के बीच... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा तोहफा; 21 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति, स्वामित्व ... CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का...
मध्यप्रदेश

जन्माष्टमी पर सीएम मोहन का बड़ा ऐलान, बोले- राम-कृष्ण से जुड़े स्थलों को बनाया जाएगा तीर्थ

पन्ना: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार भगवान श्रीकृष्ण का अनुसरण करते हुए धर्म के मार्ग पर चल रही है और राज्य में श्री राम और श्री कृष्ण से जुड़े सभी स्थलों को तीर्थ स्थलों के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया है। डॉ यादव एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कल देर रात पन्ना स्थित जुगल किशोर मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण आख्यान की कला अभिव्यक्तियां ‘श्रीकृष्ण पर्व’में शामिल होकर अपना संबोधन दिया।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में भगवान श्रीकृष्ण और श्रीराम से जुड़े सभी स्थलों को भाजपा सरकार ने तीर्थ स्थलों के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। पन्ना जिले के विकास की हर मांग को भाजपा सरकार पूरा करेगी। भाजपा सरकार भगवान श्रीकृष्ण का अनुसरण करते हुए धर्म के मार्ग पर चल रही है। उन्होंने कहा कि पन्ना में भगवान श्री जुगल किशोर विराजे हैं। बुंदेलखंड की धरती ने हिंदू समाज को बचाने के लिए अग्रणी भूमिका निभाई है। मध्यप्रदेश की धरती पर भगवान श्रीकृष्ण और प्रभु श्रीराम दोनों ने अपनी लीलाएं दिखाई हैं। भगवान श्री कृष्ण ने उज्जैन में शिक्षा ग्रहण की तो भगवान श्रीराम जी ने वनवास का सबसे अधिक समय चित्रकूट में बिताया। भगवान श्रीराम जी और भगवान श्रीकृष्ण जी से जुड़े सभी स्थलों को मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार तीर्थ स्थल बनाएगी। कोई कुछ भी कहे, लेकिन मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के बताए मार्ग पर चल रही है।

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि पन्ना टाइगर रिजर्व ने विदेशी पर्यटकों की संख्या में रिकाडर् कायम किया है। पन्ना में मेडिकल कॉलेज, आयुर्वेद कॉलेज, कृषि कॉलेज की सौगात भाजपा सरकार ने दी है। मुख्यमंत्री डॉ यादव के नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के प्रयासों से एनएमडीसी की खदान शुरू हो रही है। पन्ना में जल्द रेलवे स्टेशन बनकर तैयार हो रहा है, हवाई पट्टी और आधुनिक रूप से तैयार की जा रही है। भाजपा सरकार पन्ना का लगातार विकास कर रही है। श्री जुगल किशोर महालोक का बजट बढ़ाकर और बेहतर कार्य किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button