ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने पहली बार राज्यसभा सांसद बने 36 बीजेपी नेताओं से की मुलाकात, दिया 'वर्तमान में जीने' का ... संसद का गतिरोध बरकरार: रिजिजू ने मांगा सहयोग, राहुल गांधी बोले— "अमित शाह के बयान के बिना नहीं चलेगा... सुंदरगढ़ भूमि विवाद: बिना ग्रामसभा की सहमति 12 गांवों की जमीन पर कब्जा, आप सांसद संजय सिंह ने संसद म... राहुल गांधी की छात्रों के साथ पीसी: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर और जंतर-मंतर के प्रदर्श... अररिया में सनसनीखेज खुलासा: पड़ोसियों को फंसाने के लिए मां-बहन ने की बेटी की हत्या! पिता के बयान से ... शामली में पुलिस एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी फुरकान ढेर! कैराना पलायन का था मास्टरमाइंड, एक सिपाही को... संत कबीर नगर: 21 साल की शादी और 5 बच्चों के बाद पत्नी को हुआ प्यार, पति ने खुद मंदिर में रचाई प्रेमी... अखिलेश यादव का नया नारा: "PDA में P का मतलब पंडित भी", जनेश्वर मिश्र जयंती से भाजपा पर साधा बड़ा निश... इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती रैली: सेंटर जाने से पहले साथ रख लें ये 9 जरूरी दस्तावेज, वरना होंगे बाहर... झारखंड छात्र आंदोलन: ईगो नहीं, मुद्दों की लड़ाई! जानें जंतर-मंतर प्रदर्शन से इसकी अलग पहचान
देश

देश के अल्पसंख्यकों ने मोदी को 400 पार से दूर रखा, मुसलमानों को मिले आरक्षण: शरद पवार

एनसीपी चीफ शरद पवार ने प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि देश के अल्पसंख्यकों ने पीएम मोदी को 400 पार से दूर रखा. 400 पार का एक ही उद्देश्य था पूरे देश का अधिकार एक ही हाथो में रखना, लेकिन देश के अल्पसंख्यकों ने ऐसा नहीं होने दिया. पवार ने कहा कि मुसलमानों को पूरा आरक्षण देना चाहिए और आने वाले चुनाव में उन्हें मौका मिलना चाहिए. अल्पसंख्यक विभाग के साथ एक बैठक में पवार ने अल्पसंख्यकों के पक्ष में और भी कई बातें कहीं.

शरद पवार ने कहा कि वक्फ बोर्ड के मुताबिक अल्पसंख्यक के जो अधिकार हैं वो खत्म करने की साजिश है. वक्फ की प्रॉपर्टी का क्या करना है, किस काम के लिए देना है…यह अधिकार सिर्फ अल्पसंख्यकों का है. उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी के हाथ से हुकूमत छीनने के लिए 2 सीट कम मिलेगा तो चलेगा, ज्यादा सीट हम नहीं मांगेंगे. पवार ने कहा कि पिछले दस साल से देश की हुकूमत गलत हाथों में है. जिन लोगों के हाथ में देश की हुकूमत है उनका फर्ज है कि देश में रहने वाले सभी मजहब के लोगों को भरोसा में रखना.

यह देश हम सबका है…

उन्होंने कहा कि यह देश हम सबका है. ऐसा माहौल तैयार करने की जिम्मेवारी जिनके उपर है वो उसपर ध्यान नहीं देते. आज जब लोकसभा के चुनाव हो गए तब देश के प्रधानमंत्री ने देश के सामने एक बात कही थी, जगह जगह पर जाकर उन्होंने 400 पार का नारा दिया था. 400 के पार काहे के लिए, देश के भलाई के लिए नहीं? 400 पार में एक ही मामला था कि इस देश का पूरा अधिकार किसी एक व्यक्ति के मुट्ठी में हो. मुझे खुशी है कि इसमें बदलाव आ गया. डर था लोगों को कि 400 पार आने के बाद देश में एक अलग माहौल पैदा हो सकता था. जो लोग भाईचारा चाहते हैं, शांति चाहते हैं, 400 पार मिलने के बाद इसमें रुकावट आ सकती थी.

पवार ने इन मसलों पर उठाए सवाल

पवार ने कहा कि पार्लियामेंट की बिल्डिंग उद्घाटन पर ऐसे लोगों को बुलाया गया, जिनका कोई लेना देना ही नहीं था. सांसदों को नहीं बुलाया. ऐसे लोगो को बुलाया जिनका पार्लियामेंट से कोई संबंध ही नहीं है. नई संसद, अयोध्या मंदिर में पानी का रिसाव और सिंधुदुर्ग की प्रतिमा गिरी..इन सब में जरूर कोई करप्शन हुआ है. रामीगिरी महाराज को किसने महाराज बनाया पता नहीं, उस पर करवाई होनी चाहिए.

Related Articles

Back to top button