ब्रेकिंग
Gulmarg Accident: बारामूला में शेल फटने से बड़ा हादसा; मृतक की पहचान हुई, प्रशासन ने झूठी खबरों के खि... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी; हिंद महासागर में भारत की बढ़ेगी र... Delhi BJP Organization: दिल्ली भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों की नई टीम घोषित की; 33% महिलाओं को मिला ... Delhi Police Controversy: आदर्श नगर में पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर महिलाओं को थप्पड़ मारने का आरोप; CCTV... Pakistan Mobile Network in J&K: जम्मू-कश्मीर सीमा के अंदर आ रहे पाकिस्तानी मोबाइल सिग्नल; सुरक्षा एज... Datia News: दतिया के मंदिर में ताजियों की सलामी; 200 साल पुरानी परंपरा से दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की... Kanpur Crime News: महंत पर हमले का आरोपी हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर गिरफ्तार? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप Bareilly Accident News: कार रोकने के प्रयास में किसान की दर्दनाक मौत; घर के बाहर ढलान पर फिसल गई थी ... Noida Authority New Office: CM योगी आदित्यनाथ ने किया नोएडा के नए हाईटेक प्रशासनिक भवन का लोकार्पण; ... Mumbai Muharram Case: मुंबई में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा खुलासा; जहरीले कैप्सूल बांटने वाला गिरफ्त...
मध्यप्रदेश

फर्जी एडवाइजरी कंपनी पर छापा, पुलिस ने दो आरोपी पकड़े

इंदौर: एमआईजी पुलिस ने उत्तर प्रदेश के एक पीड़ित की शिकायत पर फर्जी एडवाइजरी कंपनी बनाकर ठगी करने वाले गिरोह को पकड़ा है। पुलिस को मौके से 17 मोबाइल, 3 कंप्यूटर लेपटॉप बड़ी मात्रा में डेटा मिला है। पुलिस पूछताछ कर आगे की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

मामला एमआईजी थाना क्षेत्र का है। यहां उतरप्रदेश के रहने वाले एक युवक ने चार लाख से अधिक की धोखाधड़ी की शिकायत की थी। जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को पकड़ा। पुलिस ने क्षेत्र के ही यामहा शोरूम के ऊपर श्रीटेक इंटर प्राइसेस एवं जेआर एसोसिएट पर छापा मारा। जहां से आरोपी सुशील और सचिन को गिरफ्तार किया है। ये लोग कॉल करके शेयर मार्केट में अच्छा मुनाफा दिलाने के नाम पर अपनी कंपनी मे निवेश करवाते थे और लोगों से धोखाधड़ी करते थे। पुलिस ने मौके से 17 मोबाइल, 3 कंप्यूटर 1 लेपटॉप सहित दो मुख्य आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों से पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ करेगी। जिसमें कई खुलासे होने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button