ब्रेकिंग
1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से... राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने 'वीर भूमि' पर अर्पित किए ... 'वंदे मातरम्' पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल... तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की... उत्तराखंड में PMAY-U को मिली नई रफ्तार, दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेगी पक्की छत प्रयागराज में भारी बारिश से हाहाकार: सड़कों पर भरा पानी, जलभराव पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; DM और नग... हमीरपुर में फूड रेड के दौरान हड़कंप: SDM के कहने पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से किया ... गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मैनेजर ने की खुदकुशी दिल्ली मास्टर प्लान-2047 को केंद्र की मंजूरी: 40 लाख नए फ्लैट्स, नरेला एजुकेशन हब और मेट्रो विस्तार ... संसद में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर मतदान, राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
मध्यप्रदेश

उज्जैन में पोतों ने मिलकर बुजुर्ग दादा को उतारा था मौत के घाट, जेवरात के साथ राजस्थान से गिरफ्तार..

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में दो पोतों ने मिलकर अपने बुजुर्ग दादा की हत्या कर दी, इसके बाद दोनों आरोपी घर में रखा कैश और जेवरात लेकर भाग गए, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी, मृतक की पहचान मोहनलाल शर्मा के रूप में हुई मोहनलाल शर्मा महाकाल थाना क्षेत्र में राम द्वारा धर्मशाला के पास रहते थे और यहां पर कई सालों से दुकान चलाते थे।

 पुलिस ने मौके पर FSL की टीम को भी बुला लिया और बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए। बाद में इस घटना का खुलासा हो गया राजस्थान पुलिस ने एक मामले में उज्जैन के रहने वाले दो युवकों को पकड़ लिया। पुलिस ने युवकों की तलाशी ली तो उनके पास से जेवरात मिले।

Related Articles

Back to top button