ब्रेकिंग
Jamaica Reparations UK King Charles: जमैका ने ब्रिटेन के सामने रखी गुलामी के मुआवजे की मांग, जानिए क... Tarang Shakti and Submarine Deal: भारत-जर्मनी रक्षा सहयोग को मिलेगी नई रफ्तार, तरंग शक्ति एक्सरसाइज ... Canada Deportation Bishnoi Gang: कनाडा ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ बढ़ाई सख्ती, छात्र बनकर गए भा... Bank Strike September 2026 Update: देशव्यापी बैंक हड़ताल से पहले राहत, 27 सितंबर यानी रविवार को खुले... ICRA Report On OMCs: सरकारी तेल कंपनियों को रोज ₹530 करोड़ का नुकसान; इक्रा की रिपोर्ट में बड़ा खुला... Angiography vs Angioplasty: एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी में क्या है अंतर? कार्डियोलॉजिस्ट से समझे... Bhopal News: 50 टन कचरा और कैडमियम-सीसा जैसी धातुएं; गणेश उत्सव के बाद भोपाल के झीलों पर बढ़ा पर्याव... MP High Court On POCSO Act: 'लंबित हैं 14,531 मामले'; मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पॉक्सो केसों में बढ़ोत... Ujjain Bairwa Samaj Dol Samaroh: 24 अखाड़े, 16 झांकियां और रासलीला; उज्जैन में बैरवा समाज ने भव्यता ... Shahdol Elephant Threat: बाणसागर के 25 हाथियों के आतंक से ग्रामीणों को बचाएगी DFO तरुणा वर्मा की नई ...
मध्यप्रदेश

विद्युत सबसिडी का लाभ ले रहे अपात्र उपभोक्ताओं पर होगी कार्रवाई

भोपाल। शहर में विद्युत सबसिडी का लाभ ले रहे अपात्र उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की जाएगी।साथ ही बड़े आवासीय परिसर में लिए गए अनेक कनेक्शन को एक किया जाएगा। इसके लिए मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है।

कंपनी ने बताया कि राज्य शासन के परिपत्र और विद्युत प्रदाय संहिता की धारा 4.18 के प्रविधानों के विपरीत लाभ ले रहे कनेक्शनधारियों को चिह्नित किया जा रहा है। कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने बताया कि अपात्र उपभोक्ता सबसिडी के लाभ के बारे में और एक से अधिक कनेक्शन की जानकारी देकर कार्रवाई से बच सकते हैं।

प्रॉपर्टी की दरों के आधार पर आकलन

कंपनी द्वारा अपनी बिलिंग प्रणाली का डाटा विश्लेषण करना शुरू कर दिया गया है। जिसमें नगर निगम, नगर पालिका परिषद, रजिस्ट्रार पंजीयन एवं मुद्रांक का सहयोग लिया जा रहा है। उपभोक्ता परिसरों के भूभाग के क्षेत्रफल और प्रॉपर्टी की दरों के आधार पर आकलन किया जा रहा है। इनमें बड़े भूभाग क्षेत्रफल और अधिक दरों की गाइडलाइन वाले उपभोक्ता द्वारा सबसिडी लिए जाने पर कार्रवाई की जा रही है।

अरेरा कालोनी में मिले एक से अधिक कनेक्शन

बिजली कंपनी की टीम द्वारा सोमवार को अरेरा कालोनी के ई एक, तीन और चार क्षेत्र में सब्सिडी का लाभ ले रहे घरेलू उपभोक्ताओं के परिसरों का निरीक्षण किया। जहां प्रविधानों के विपरीत बड़े आवासीय परिसरों में एक से अधिक कनेक्शन मिले हैं। इस पर मुख्य सचिव ऊर्जा मनु श्रीवास्तव ने नाराजगी व्यक्त की और मीटर रीडरों द्वारा ऐसे कनेक्शनों को चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button