ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...
मध्यप्रदेश

टिकट लिया, 15 करोड़ का माल समेटा और दीवार कूदते ही गिर पड़ा चोर; भोपाल के म्यूजियम में फिल्मी स्टाइल में चोरी

मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित एक म्यूजियम में फिल्मी अंदाज में चोरी हुई है. इस म्यूजियम में एक चोर टिकट लेकर आया और म्यूजियम बंद होते समय सीढ़ियों के नीचे छिप गया. वहीं अंधेरा होने पर इस चोर ने करीब 15 करोड़ रुपये कीमत का माल समेटा और फरारा होने के लिए दीवार कूदने की कोशिश की. लेकिन यह दीवार करीब 25 फीट ऊंची थी, इसलिए यह कूदते समय कैंपस के अंदर ही गिर कर घायल हो गया. सुबह होने पर जब म्यूजिम खुला तो यह चोर घायल अवस्था में मिला. म्यूजियम कर्मियों ने तुरंत श्यामला हिल्स थाना पुलिस को बुलाकर उसे सौंप दिया.

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब चोर से पूछताछ की और जो उसने खुलासा किया, उससे पुलिस भी हैरान रह गई. दरअसल इस चोर ने अपनी पहचान बिहार राज्य के रहने वाले विनोद के रूप में बताई है. कहा कि वह चार महीने पहले ही नीट परीक्षा की तैयारी के लिए भोपाल आया था. उसी समय वह अपने दोस्त के साथ म्यूजियम देखने आया और यहां कम सुरक्षा व्यवस्था देखकर चोरी की योजना बना ली थी. इस वारदात के लिए वह कई दिनों से म्यूजियम में चोरी करने के लिए रैकी कर रहा था.

सीढ़ियों के नीचे काटी रात

इसी क्रम में रविवार की शाम को वह टिकट लेकर म्यूजियम में घुस गया और म्यूजियम बंद होते समय वह सीढ़ियों के नीचे छिप गया. चूंकि सोमवार को म्यूजियम बंद रहता है, इसलिए वह सोमवार की सुबह उजाला होने पर इत्मीनान से म्यूजियम में रखे कीमती सामान को समेटा और फरार होने के लिए बाहर निकला. अब मुश्किल यह थी कि बाहर 25 फीट ऊंची दीवार थी. उसने कई बार चढ़ने की कोशिश की लेकिन इसी कोशिश में वह गिर कर बुरी तरह से घायल हो गया. मंगलवार की सुबह जब म्यूजियम खोला गया तो यह चोर घायल अवस्था में वही दीवार के पास पड़ा मिला. पुलिस ने चोर को अभिरक्षा में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया है.

चोर ने समेट लिए थे कीमती सामान

राज्य सरकार के इस संग्रहालय में गुप्त काल से लेकर मुगल काल तक के सोने, चांदी व अन्य धातुओं के सिक्के, मूर्तियां एवं अन्य मिश्रित धातु के सामान रखे हुए हैं. इन चीजों की कीमत करोड़ों में है. चोर ने इनमें से ढेर सारा सामान समेट लिया था. म्यूजियम प्रबंधन के मुताबिक चोर द्वारा समेटे गए सामान की कीमत करीब 15 करोड़ रुपये हो सकती है. गनीमत रही कि चोर दीवार नहीं फांद पाया, अन्यथा इस म्यूजियम में रखे बेशकीमती धरोहर चोरी हो जाते. पुलिस ने बताया कि चोर के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं. उसके पास से एक बड़ा सा बैग मिला है. इस बैग में म्यूजियम से चोरी हुए सभी सामान रखे हुए थे. पुलिस ने आरोपी के बैग से ताला तोड़ने और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार भी बरामद किए है.

Related Articles

Back to top button