ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
मध्यप्रदेश

अशोकनगर में एक युवक की साइलेंट अटैक से मौत, बेंच पर बैठा था गिरा फिर नहीं उठा

अशोकनगर। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में एक 24 साल के युवक की साइलेंट अटैक से मौत का मामला सामने आया है, युवक डॉक्टर के घर के बाहर बेंच पर बैठा था और अचानक नीचे गिर गया वहां पर मौजूद एक व्यक्ति दौड़कर पहुंचा और युवक को उठाया लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना चंदेरी की है, घटना का वीडियो मंगलवार से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मृतक का नाम शाहरुख है और शाहरुख को घबराहट हो रही थी शाहरुख सिविल अस्पताल कैंपस में डॉक्टर पंकज गुप्ता के सरकारी आवास पर पहुंचा था। युवक डॉक्टर को दिखाने के लिए उनके घर के बाहर बैठा हुआ था, डॉक्टर पंकज गुप्ता ने बताया कि युवक दिखाने के लिए आया था लेकिन वह बेंच से नीचे गिर गया उसको चंदेरी अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

युवक को सीने में दर्द हो रहा था शाहरुख बाइक रिपेयरिंग का काम करता था और रविवार को उसके सीने में दर्द होने लगा और फिर घबराहट भी होने लगी थी। इसके बाद वह घर चला गया जब तबीयत में सुधार नहीं आया तो इलाज कराने के लिए डॉक्टर के पास पहुंचा था।

Related Articles

Back to top button