ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश
मध्यप्रदेश

ग्वालियर में नाश्ते के रुपए मांगने पर हलवाई की हत्या, जानिए क्या है पूरा मामला..

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में नाश्ते के रुपए मांगने की बात पर विवाद हो गया और एक नाश्ता कारोबारी की हत्या कर दी गई है। यह घटना ग्वालियर के मुरार क्षेत्र में आने वाली सिंहपुर रोड़ की है। यहां पर नाश्ता सेंटर को रामबरन पाल अपने भाई छोटू पाल के साथ संचालित करते हैं, बुधवार को कुछ लड़के नाश्ता करने के लिए दुकान पर आए थे। जब नाश्ता सेंटर संचालक ने नाश्ते के रुपए मांगे तो लड़कों ने विवाद शुरू कर दिया।

इसके बाद लड़के अपने परिजनों को बुलाकर लाए, लेकिन नाश्ता सेंटर संचालक जब तक दुकान बंद करके अपने घर जा चुका था। आरोपी नाश्ता सेंटर संचालक के घर पर पहुंच गए। यहां पर रामबरन पाल को पीटना शुरू कर दिया और गंभीर घायल कर आरोपी भाग गए, परिजनों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

रामबरन के भाई छोटू पाल का कहना है कि भान सिंह पाल और उम्मेद सिंह पाल द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर उनके भाई के साथ मारपीट की गई है। सिर में गंभीर चोट आने के कारण उनकी मौत हुई है, पुलिस ने छोटू पाल की शिकायत पर भान सिंह पाल, उम्मेद पाल और उनके अन्य साथियों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button