ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
मध्यप्रदेश

उधारी नहीं चुकाई तो मजदूर को खिला दिया जहर, हुई मौत…

पन्ना। : मध्य प्रदेश के पन्ना ज़िले के गुनौर क्षेत्र में उधारी ना चुका पाने के कारण दो व्यक्तियों ने एक निर्दोष की जान ले ली। मृतक ने महज़ 15 हज़ार रुपए अपनी शादी के लिए उधार में लिए थे। बच्ची हो जाने के कारण से उसे वह चुकाने में असमर्थ था, और समय की मोहलत चाहता था,परंतु लेनदारों को ये नागवार गुजरा बता दें कि मृतक जितेंद्र कुमार वर्मन की पत्नी वंदना वर्मन ने पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर बताया कि दिनांक 18 जुलाई 2023 को वो और उसके पति उनकी 22 दिन की बच्ची को लेकर गुनौर गए थे।

 वहीं लेनदार आशुतोष त्रिफला और हर्ष वर्मन आ पहुंच गए, और धमकी देकर मारपीट करने लगे, और कहा या तो आज पैसे दोगे या फिर जान दोगे, और जितेंद्र को वहां से ले गए। दोनों लेनदार ज़िला सतना के निवासी थे। जितेंद्र ने अपनी शादी के समय इनसे 15 हज़ार रुपए 5% से अधिक ब्याज पर लिए थे, जो कि वह अभी चुका पाने में असमर्थ था, इस बात से ग़ुस्साए आशुतोष और हर्ष ने जितेंद्र को ज़हर देकर मार डाला।

 इस विषय में जब लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो पत्नी ने 181 में शिकायत दर्ज कराई तो कुछ पुलिसकर्मी उनके घर जसो पहुँचे, और शिकायत वापस लेने की धमकी दी। जिससे त्रस्त होकर फ़रियादी और परिजनों ने एसपी से मदद की गुहार लगाई है।

Related Articles

Back to top button