ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
उत्तराखंड

कॉलर पकड़ा, मुक्के मारे और लात-घूंसे बरसाए… मनचलों को लड़की ने जमकर कूटा

कहते हैं न कि हमारी छोरी किसी छोरों से कम हैं के.. बस जरूरत है उन्हें उस काबिल बनाने की. अगर देश की बेटियों को उनकी रक्षा करने के लिए प्रशिक्षित किया जाए तो उन्हें परेशान करने वालों को खुद ही मुंहतोड़ जवाब दे सकती हैं. इसी बात को सही साबित करती एक घटना उत्तराखंड के हल्द्वानी से सामने आई है, जहां देश की बेटी ने मनचलों की खुलेआम जमकर पिटाई और उनसे सवाल भी पूछा.

चलती-फिरती सड़क पर जब लड़की के लात-घूसे और कर्राटे उन मचलों पर पड़ने लगे तो ये नजारा वाकई में देखने वाला था. ग्रीन कलर की टी-शर्ट और क्रीम कलर के ट्राउजर में ठंडी सड़क पर लड़की ने मनचलों की जमकर धुनाई की. वहां मौजूद लोगों ने मनचलों की धुनाई देखी और शायद उससे एक सबक भी लिया, कि अगर हम अपनी बेटियों को उनकी रक्षा करने के लायक बनाएं तो हर दिन हो रही घिनौनी वारदातों में कुछ कमी हो सके. मनचलों की जमकर कुटाई करने के बाद बहादुर लड़की ने उन्हें पुलिस को सौंप दिया.

दोस्त के साथ जा रही थी जूडो खिलाड़ी

दो लड़कियां एकसाथ ठंडी सड़क पर जा रही थीं, तभी कुछ मनचले उनके पीछे आए और कमेंट पास करने लगे और उन्होंने दोनों लड़कियों के साथ छेड़खानी करने की कोशिश की. मनचलों को कहां पता था कि ऐसा करना उनपर कितना भारी पड़ जाएगा. उनकी हरकतों से तंग होने पर जूडो खिलाड़ी ने सड़क पर ही अलग-अलग ट्रिक्स से धुनाई करनी शुरू कर दी. लड़की ने मनचलों कर मुक्कों और थप्पड़ों से खूब पिटाई की.

ठंडी सड़क पर घटित हुई इस घटना का वीडियों अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग कमेंट में तमात तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कोई लड़की के इस जज्बे को सलाम कर रहा है तो कोई हर बेटी को इसी तरह के हिम्मत दिखाने की सलाह…, वाकई में देश में बेटियों के खिलाफ बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को कम करने में उनका मजबूत और हिम्मतवान होना बहुत जरूरी है, तभी वो आत्मरक्षा खुद से कर सकेंगी और इस तरह के मनचले उनसे कोसो दूर रहेंगे.

Related Articles

Back to top button