ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
मध्यप्रदेश

MP में बस में लूट: सवारी बनकर बस में चढ़े और बंदूक से फायर कर 15 मिनट में 20 यात्रियों को लूटा

छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में यात्री बस लूटने का मामला सामने आया है। जहां दो बदमाशों ने यात्री बस में लूट की वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक बाइक पर आए बदमाशों ने बंदूक दिखाकर 15 मिनट में बस को रुकवाया, उसमें घुसे और यात्रियों से पैसे-गहने छीन लिए। । घटना शुक्रवार सुबह 8 बजे राजनगर थाना क्षेत्र में कूटने डैम के पास की है। पुलिस ने 5 घंटे के भीतर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह बस छतरपुर से सतना जा रही थी। इसमें 20 यात्री सवार थे। लूट के दौरान बदमाशों ने तीन हवाई फायर भी किए और मौके पर अपनी बादक छोड़कर फरार हो गए। पलिस मौके पर मामले की जांच और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है। ड्राइवर किशोरी कुशवाहा के मुताबिक दोनों लुटेरों ने सवारी बनकर बस को हाथ दिया तो हमने बस रोक दी, वे दोनों बस में चढ़े और उनमें से एक ने कट्टा निकालकर गाली-गलौज करते हुए हवाई फायर कर दिया और किसी को फोन न करने की धमकी देने लगे। आगे की सीट पर बैठी महिलाओं से जेवर और कैश छीन लिया। विरोध करने पर जान से मार देने की धमकी दी।

मामले में कंडक्टर समीर अली ने बताया बाद में लुटेरे मेरे पास आए और मेरा सारा पैसा (कैश) लेकर खेतों की तरफ भाग गए। जब हमने उतरकर देखा तो उनकी बाइक वहीं खड़ी थी। उसका नंबर नोट कर हम थाने में शिकायत की है।

●बच्चे के हाथ से 50 रुपए भी छीने..

प्रत्यक्षदर्शी यात्रियों ने पुलिस को बताया कि लुटेरे प्लेटिना बाइक पर आए थे। एक बदमाश ने कट्टा दिखाया जबकि दूसरे ने हमें धमकाकर जेवर, कैश और मोबाइल छीन लिए। इतना ही नहीं उसने एक बच्चा जो हाथ में 50 रुपये का नोट लिए था वो भी छीनकर ले गए।

एक महिला यात्री ने कहा कि मैं राजनगर जाने के लिए बस में चढ़ी थी। लुटेरों ने मेरा मंगलसूत्र, मेरी बेटी की सोने की चेन और मेरे पास रखे 20 हजार रुपए छीन लिए। जो रुपए मैंने बेटी के इलाज के लिए रखे थे।

●SP बोले..

मामले में छतरपुर एसपी अगम जैन ने कहा कि खजुराहो SDOP सलिल शर्मा और राजनगर थाना प्रभारी सिद्धार्थ शर्मा मौके पर हैं यात्रियों से पूछताछ कर मामले।की जांच और कार्यवाही कर रहे हैं। आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button