ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
विदेश

केन्या के स्कूल हॉस्टल में आग लगने से 17 स्टूडेंट्स की मौत, 13 गंभीर रूप से झुलसे

केन्या में एक स्कूल के हॉस्टल में आग लगने से 17 छात्रों की मौत हो गई और 13 अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं. ये घटना न्येरी काउंटी के हिलसाइड एंडाराशा प्राइमरी स्कूल में हुई है. हालांकि, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई गई है, क्योंकि कई छात्र गंभीर रूप से झुलसे हुए हैं. मौके पर पहुंची पुलिस और राहत-बचाव की टीमों ने बच्चों को बाहर निकाला और नजदीकि अस्पताल में भर्ती करवाया है.

पुलिस प्रवक्ता रेसिला ओन्यांगो ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. इस हॉस्टल में 14 साल तक के बच्चे रहते हैं और इसमें 150 से ज्यादा छात्र रहते थे. स्कूल की बिल्डिंग मुख्य रूप से लकड़ी की बनी हुई हैं, जिससे आग तेजी से फैल गई. केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने इस घटना को “भयावह” बताया और संबंधित प्राधिकारियों को इस मामले की गहन जांच करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा.

उपराष्ट्रपति ने घटना पर क्या कहा?

केन्या के उपराष्ट्रपति रिगाथी गचागुआ ने स्कूल प्रशासन से अपील की कि वे सुनिश्चित करें कि आवासीय विद्यालयों के लिए शिक्षा मंत्रालय द्वारा अनुशंसित सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन किया जाए. उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, मैं संबंधित प्राधिकारियों को इस भयावह घटना की गहन जांच करने का निर्देश देता हूं. जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा.

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

केन्या में हॉस्टल में आग लगने की घटनाएं आम हैं. शिक्षा मंत्रालय की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, ये आग अक्सर मादक द्रव्यों के सेवन और क्षमता से अधिक छात्रों के रहने के कारण लगती हैं. माता-पिता का मानना है कि हॉस्टल में रहने से उनके बच्चों को पढ़ाई के लिए ज्यादा समय मिलता है.

हाल के सालों में, केन्या के स्कूलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ी हैं. ये छात्रों और शिक्षकों के लिए खतरा पैदा कर रही हैं. 2017 में नैरोबी में एक स्कूल में आग लगने से 10 छात्रों की मौत हो गई थी. स्कूल में आग लगने की सबसे घातक घटना 2001 में हुई थी जब माचकोस काउंटी में एक छात्रावास में आग लगने से 67 छात्रों की मौत हो गई थी.

Related Articles

Back to top button