ब्रेकिंग
Gwalior Achleshwar Mahadev Trust Election 2026: अचलेश्वर महादेव न्यास चुनाव की तारीख तय; 11 अक्टूबर ... West Zone Judiciary Conference 2026: ग्वालियर में न्यायिक शिक्षा पर बड़ा आयोजन; 60 से ज्यादा जज और C... Delhi High-Tech Parking News: इलेक्ट्रिक वाहनों को पार्किंग फीस में 50 प्रतिशत की छूट, एनडीएमसी ने द... Delhi Crime News: पुलिसकर्मी बनकर 17 वर्षीय नाबालिग के साथ दरिंदगी, मुख्य आरोपी एनकाउंटर के बाद गिरफ... Monsoon Update 2026: मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में मूसलाधार बरसात का दौर जारी, जानें मौसम वि... CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल...
मध्यप्रदेश

प्लेटफॉर्म से 200 मीटर पहले हुआ हादसा, ओवरनाइट एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे

शनिवार सुबह जबलपुर रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ, जब सोमनाथ एक्सप्रेस ट्रेन के दो डिब्बे प्लेटफॉर्म पर पहुंचने से ठीक 200 मीटर पहले पटरी से उतर गए। यह घटना सुबह करीब 5:50 बजे की है।

ट्रेन इंदौर से जबलपुर की ओर आ रही थी और प्लेटफॉर्म नंबर-6 की ओर बढ़ रही थी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन धीमी गति से चल रही थी, जिसके कारण कोई गंभीर हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है। सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें जल्द ही उनके गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया है।

पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि घटना के तुरंत बाद रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने यह भी बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और मामले की पूरी जानकारी जल्द ही प्रदान की जाएगी।

Related Articles

Back to top button