ब्रेकिंग
Shukra Pradosh Vrat Puja Vidhi: शिव-पार्वती की कृपा पाने का खास दिन, इन अचूक उपायों से मिलेगी सुख-सम... Piles vs Colon Cancer: बवासीर समझकर न करें इग्नोर, मल में खून आना हो सकता है 'कोलन कैंसर', जानें लक्... Mumbai Crime News: बांद्रा में झाड़ियों के बीच मिला बिजनौर की रुखसाना का शव, प्रेमी की पहली पत्नी पर... Miracle in Telangana: मौत के मुंह से लौटी महिला, पुलिस और स्थानीय लोगों के रेस्क्यू से टला बड़ा हादस... Sleeper Vande Bharat: यूपी को पहली स्लीपर वंदे भारत की सौगात, वाराणसी से नई दिल्ली का सफर होगा आसान Greater Noida Suicide Case: मोबाइल के लिए पिता की डांट से आहत छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, सोसायटी मे... Shiva Sharma Death Case: मॉडल श्रद्धा दुबे समेत तीनों आरोपियों को कोर्ट से तगड़ा झटका, जमानत अर्जी ख... Bihar MLC Election: विधान परिषद चुनाव के बीच अपने समर्थक की गिरफ्तारी पर भड़के अनंत सिंह, JDU पर बोल... Delhi Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR प्रक्रिया को रद्द करने की उठी मांग Chandigarh Crime: सेक्टर 22B में मंदिर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, ऑटो सवार एक युवक की मौत, 2 घायल
मध्यप्रदेश

अब उज्जैन के अस्पताल में महिला से छेड़छाड़ की वारदात, रात ढाई बजे आईसीयू में घुसकर की हरकत

उज्जैन। उज्जैन के दशहरा मैदान क्षेत्र स्थित संजीवनी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती महिला के साथ मेल नर्स ने छेड़छाड़ की थी। महिला द्वारा शोर मचाने पर स्वजन ने हंगामा किया था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की थी।

आरोपित को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। टीआई राकेश भारती ने बताया कि बड़नगर तहसील में रहने वाली 25 वर्षीय महिला को सीने में दर्द होने पर स्वजन बुधवार रात को संजीवनी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां डॉक्टर ने महिला को आईसीयू में भर्ती कर लिया था। देर रात करीब ढाई बजे अस्पताल में पदस्थ मेल नर्स समीर आईसीयू में पहुंचा था।

यहां उसने महिला से छेड़छाड़ की थी। महिला ने शोर मचाया तो स्वजन ने काफी हंगामा किया। स्वजन ने डायल 100 पर पुलिस को सूचना दी थी। जिस पर माधवनगर पुलिस मौके पर पहुंची थी।

स्वजन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित समीर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। सीसीटीवी कैमरों की जांच में समीर तीन बार आईसीयू में जाते हुए नजर आया है। शुक्रवार को पुलिस ने समीर को कोर्ट में पेश किया था। यहां से उसे जेल भेजने के आदेश जारी हो गए।

युवती को झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपित को जेल भेजा

उज्जैन की नानाखेड़ा पुलिस ने एक युवती से दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया था। जहां से उसे जेल भेज दिया। टीआई नरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि एक युवती ने शिकायत की थी कि फैजान अहमद कुरैशी निवासी आदर्श नगर ने उसे झांसा देकर दोस्ती कर ली थी। इसके बाद उससे दुष्कर्म किया।

Related Articles

Back to top button