ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
उत्तरप्रदेश

थाने में पेट्रोल छिड़ककर युवती लगाने लगी आग, लोगों ने बचाया तो बताई कहानी

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक युवती थाने पहुंची और खुद पर पेट्रोल छिड़ककर माचिस से आग लगाने लगी. ऐसा देख वहां मौजूद लोग दौड़े आए और उसे बचाया. युवती का आरोप है कि पुलिस उसकी शिकायत को अनदेखी कर रही है.इस घटना से हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंचे एसपी ने मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

गोला थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि पढ़ाई के दौरान एक युवक से दोस्ती हो गई थी. फिर हम दोनों में प्रेम संबंध हो गया. युवक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया. लेकिन फिर उसने शादी से इनकार कर दिया. मैंने पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन अधिकारी अनदेखी करते रहे. दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि युवती ने कुछ दिन पहले शिकायत की थी, तो हम लोग केस दर्ज कर कार्रवाई करने जा रहे थे, लेकिन युवती ने ही मना कर दिया. उसका कहना था कि यदि मेरा प्रेमी जेल चला जाएगा तो मुझसे शादी कौन करेगा? ऐसे में हम लोगों ने कार्रवाई नहीं की.

युवती ने पुलिस को बताया

युवती ने बताया कि शादी को लेकर पंचायत भी हुई थी. ऐसे में युवक उस समय शादी के लिए तैयार हो गया था. दोनों शादी की तैयारी भी कर रहे थे, लेकिन बाद में पता नहीं किस कारण से उनका मनमुटाव हो गया और फिर उसने शादी से मना कर दिया, तो युवती फिर थाने का दौड़ लगाने लगी. इस समय भी थाने आने पर यही कहती थी कि युवकों पर दबाव बनाकर मेरी शादी करवाइए. उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होनी चाहिए. ऐसे में उसने दबाव बनाने के लिए अचानक एक लीटर के बोतल में कुछ लेकर के आई और अपने ऊपर डाल लिया और माचिस की तीली जलाकर आग लगाने जा रही थी. संजोग अच्छा था कि पास में खड़े एक युवक की नजर उस पर पड़ गई तो उसने बचा लिया, नहीं तो पूरे थाने की बेइज्जती होती.

क्या बोले एसपी?

इस घटना को सुनते ही एसपी साउथ जितेंद्र कुमार गोला थाने पहुंच गए और पूरे मामले का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि युवती कभी भी युवक के खिलाफ कार्रवाई नहीं करवाना चाहती थी. वह केवल पुलिस को दबाव बनाने के लिए इस्तेमाल करना चाह रही थी. पुलिस ने अपनी तरफ से कोशिश भी की, लेकिन पता नहीं किस बात से युवक नाराज था और शादी के लिए तैयार नहीं था. ऐसे में युवती से शिकायत पत्र लेकर मुख्य आरोपी अंकित और उसके परिवार के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस साक्ष्यों व तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगी.

Related Articles

Back to top button