ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मनोरंजन

लक्ष्मी आई हैं – दीपिका पादुकोण बनीं मां, रणवीर सिंह के घर गूंजी किलकारियां

 बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को जिस दिन का पिछले करीब नौ महीने से बेसब्री से इंतज़ार था वो दिन आखिरकार आ ही गया. दीपिका पादुकोण रविवार को मां बन गईं. उन्होंने मुंबई के एच.एन रिलायंस हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया. शनिवार की शाम को रणवीर सिंह पत्नी दीपिका को अस्पताल लेकर गए थे और अब ये बड़ी खुशखबरी आ गई है. ऋषि पंचमी के मौके पर दीपिका-रणवीर को जिंदगी सबसे बड़ी खुशी मिली है.

6 साल बाद माता-पिता बने दीपिका-रणवीर

साल की शुरुआत में दीपिका पादुकोण ने सभी के साथ ये खुशखबरी शेयर की थी कि वो मां बनने वाली हैं. शादी के 6 साल बाद दीपिका-रणवीर एक नन्ही परी के माता-पिता बन चुके हैं. जैसे ही ये खबर सामने आई है, कपल को बधाई मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है. सोर्सेज की मानें तो दीपिका ने अपनी सी-सेक्शन के जरिए अपनी बेटी को जन्म दिया है. दीपिका-रणवीर ने पहले से ही आज का दिन चुना हुआ था, अपने बच्चे का वेलकम करने के लिए.

दीपिका-रणवीर ने किए थे बप्पा के दर्शन

दीपिका को दो दिन पहले रणवीर सिंह के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर के बाहर देखा गया था. उन्होंने अपने पति के साथ बप्पा से आशिर्वाद लिया और फिर अगले दिन उन्हें अस्पताल के बाहर कैप्चर किया गया. शनिवार की शाम को दीपिका-रणवीर की गाड़ी को मुंबई के एच.एन रिलायंस हॉस्पिटल के बाहर देखा गया था. थोड़ी देर बाद दीपिका की मम्मी और बहन भी अस्पताल पहुंची थी, जिसके बाद ये तो तय हो गया था कि कभी भी इस कपल के घर में नन्हा मेहमान आ सकता है.

अपने पहले बच्चे के लिए रणवीर सिंह शुरुआत से काफी एक्साइटेड थे. अब वो पिता बन गए हैं और उनकी जिम्मेदारियां भी बढ़ गई हैं. रणवीर सिंह से कुछ वक्त पहले सवाल किया गया था कि उन्हें बेटा चाहिए या बेटी, तो एक्टर के जवाब ने सभी का दिल जीत लिया था. एक्टर ने कहा था कि बच्चे भगवान के प्रसाद की तरह होते हैं, जिसे आपको दिल से स्वीकार करना चाहिए. दीपिका पादुकोण की बेटी की झलक के लिए फैन्स दिल थामकर इंतजार कर रहे हैं. हालांकि इसके लिए सभी को काफी इंतजार करना होगा. क्योंकि अक्सर स्टार्स लंबे वक्त तक अपने बच्चों के चेहरे को रिवील नहीं करते हैं.

दीपिका-रणवीर फिलहाल ब्रेक पर रहने वाले हैं. माता-पिता बनने के बाद अब ये कपल अपनी बेटी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेगा. ऐसे में दोनों ही सितारों ने अपने-अपने काम से ब्रेक ले लिया है. हालांकि दीपिका ने तो ‘सिंघम अगेन’ में अपने कैमियो की शूटिंग के बाद ही ब्रेक ले लिया था.

Related Articles

Back to top button