ब्रेकिंग
दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेल ब्रिज पर बादलों को चीरती गुजरी वंदे भारत, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने... जयपुर में दो दोहरे मर्डर केस का खुलासा: शराब के खर्च और बकरियों की रखवाली के विवाद में हत्या, 3 गिरफ... समस्तीपुर में दर्दनाक वारदात! खेत में चारा लेने गई नाबालिग से गैंगरेप, पीड़िता की हालत गंभीर "जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अटूट अंग थे, हैं और रहेंगे": NYT के 'Pakistani Kashmir' शब्द पर भारत... दिल्ली में कांवड़ यात्रा को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी! जानें 11 अगस्त तक कौन-कौन से रास्ते रहेंगे ब... गुरुग्राम की 'लुटेरी दुल्हन' गिरफ्तार! प्यार के जाल में फंसाकर ऐंठे 21 लाख, 13 मुकदमों का खुलासा बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग के बीच सियासी घमासान, बीजेपी ने जन सुराज पर लगाया फर्जी मतदान का आरोप 'वंदे मातरम' का अपमान अब अपराध! राज्यसभा में बिल पास; कांग्रेस के वॉकआउट पर नित्यानंद राय का तीखा हम... "पैलेट गन के दावे पूरी तरह झूठे": जंतर-मंतर हिंसा पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, RAF और DCP पर लगे आर... हैदराबाद में ट्रेनी IPS अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी हिरासत में! महिला ट्रेनी से यौन उत्पीड़न, मारपीट व ...
देश

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत कई दिनों से खराब चल रही है. उन्हें लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल के ICU वार्ड में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. डॉक्टरों की एक टीम उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रख रही है.

अयोध्या में भव्य और विशाल राम मंदिर का निर्माण करा रही संस्था श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को कल रविवार को गंभीर हालत में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक निजी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है.

लखनऊ से पहले ग्वालियर में हो रहा था इलाज

मेदांता अस्पताल की ओर से आज सोमवार को जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया कि महंत नृत्य गोपाल दास को कल रविवार 8 सितंबर की शाम साढ़े छह बजे मेदांता अस्पताल में पेशाब की समस्या और कम भोजन लेने की समस्या को देखते हुए अस्पताल लाया गया. मेदांता में डॉक्टर दिलीप दुबे की निगरानी में आईसीयू में भर्ती किया गया है.

अस्पताल की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया कि महंत नृत्य गोपाल दास पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से उनका ग्वालियर के एक अस्पताल में इलाज कराया जा रहा था लेकिन हालत में कुछ खास सुधार नहीं हुआ. इस वजह से महंत दास को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल उनकी स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है. अस्पताल की ओर से बताया गया कि मेदांता लखनऊ की मेडिकल विशेषज्ञों की टीम उनके बेहतर इलाज में लगातार जुटी हुई है.

राम मंदिर आंदोलन का अहम चेहरा

महंत नृत्य गोपाल दास अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करा रही संस्था श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं. वह लंबे समय तक चले राम मंदिर आंदोलन का हिस्सा रहे हैं. महंत दास को राम मंदिर से जुड़े आंदोलन के अहम चेहरों में शुमार किया जाता है.

महंत राम मनोहर दास मथुरा के रहने वाले हैं और उनका जन्म यहीं पर हुआ था. बाद में उन्होंने धार्मिक कार्यों की वजह से मथुरा छोड़ अयोध्या चले गए. अयोध्या में महंत राम मनोहर दास से दीक्षा संस्कार की शिक्षा ग्रहण की, संस्कृत की पढ़ाई भी की. फिर उन्होंने वाराणसी स्थित संस्कृत विश्वविद्यालय में दाखिला लिया और ‘शास्त्री’ की उपाधि हासिल की. साल 1965 में महज 27 साल की उम्र में अयोध्या के एक समारोह के दौरान उन्हें महंत के रूप में स्थापित किया गया.

Related Articles

Back to top button