ब्रेकिंग
कलेसर क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात, आम के बाग में घुसकर पेड़ों को पहुंचाया भारी नुकसान हरियाणा के सरकारी स्कूलों में सप्ताह में एक दिन अनिवार्य हुआ राज्य-गीत, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए ... 'टीबी मुक्त भारत ऐप' पंजीकरण में हरियाणा ने देश में हासिल किया दूसरा स्थान, मुख्य सचिव की बैठक में ख... रोहतक पुलिस का बड़ा अभियान, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 60 चालान और 246 लोग डिटेन सोनीपत की रेलवे हाईराइज सोसायटी में दुखद घटना, 7वीं मंजिल से कूदकर 25 वर्षीय युवती ने की खुदकुशी अंबाला में मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव करने पहुंचे सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी, खुद ज्ञापन लेने बीच... मोहन लाल कौशिक बने 'हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज' (HBPE) के नए चेयरमैन, वित्त विभाग ने जारी... Haryana Valuers Conduct Code: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला! जमीनों के मूल्यांकनकर्ताओं के लिए नई आचार... Fatehpur Road Accident News: सीएम योगी की VIP ड्यूटी पर जा रहे हेड कांस्टेबल की भीषण हादसे में मौत, ... Hathras Copper Theft News: हाथरस में 52 लाख का कॉपर गबन! SOG और पुलिस ने गिरोह के 6 बदमाशों को दबोचा...
मध्यप्रदेश

पहले कलेक्टर ने खाई पेट के कीड़े मारने वाली गोली, फिर छात्राओं को खिलाई

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कलेक्टर रुचिका चौहान ने शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुरार में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सबसे पहले कलेक्टर चौहान ने कृमिनाशक गोली खाई। उसके बाद बारी-बारी से स्कूली छात्राओं को गोली खिलाई गई।

इस मौके पर ग्वालियर कलेक्टर चौहान ने कहा कि आप सभी ये कृमिनाशक गोली अवश्य खाएं। इससे खून की कमी नहीं होगी। पोषण में सुधार होगा।

कलेक्टर रुचिका चौहान ने दिए हेल्थ टिप्स

  • कलेक्टर रुचिका चौहान ने छात्राओं से कहा कि आप लोग पाश्ता, मैगी, ब्रेड और मेंदा से बनी चीजें खाते हैं, लेकिन यह स्वास्थ्य के लिए अच्छी नहीं है।
  • ऐसी चीजों से हमारा पाचन तंत्र प्रभावित होती है। इनका उपयोग बंद करें। पोषक खाना खाएं। उन्होंने कहा कि एल्बेंडाजोल गोली पूरी तरह सुरक्षित है।
  • यह गोली पेट में जाकर कीड़े एवं पुराने जमे मटेरियल को बाहर निकालती है। कुछ मामूली साइड इफेक्ट हो सकते हैं जिसमें पेट में हल्की मरोड़ शामिल है।
  • इससे घबराने की जरूरत नहीं है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सचिन श्रीवास्तव ने भी कृमिनाशक गोली खाई।

इस मौके ग्वालियर जिला टीकाकरण अधिकारी डा. आरके गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी विजय भार्गव, शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुरार के प्राचार्य विजय कुमार पिपरौलिया मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button