ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...
उत्तरप्रदेश

अयोध्या में जमीनों की लूट मची है, बीजेपी सरकार के संरक्षण में अधिकारी और नेता कर रहे डीलिंग: अखिलेश

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है. अखिलेश ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या में जमीनों की कालाबाजारी हो रही है. बीजेपी के नेता और अधिकारी वहां जमीन लूट रहे हैं. सपा प्रमुख ने कहा कि ये जब अयोध्या को लूट सकते हैं तो वे कुछ भी कर सकते हैं. अयोध्या में सबसे बड़ी लूट हुई है.

उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेताओं ने सेना की जमीन तक को बेच दिया. फायरिंग रेंज की जमीन भी बीजेपी नेताओं ने बेच दी. अयोध्या के किसानों की जमीन बीजेपी नेताओं को मिली. जमीन लेने वालों की रजिस्ट्री मेरे पास है. घोटाले के लिए रेलवे का अलाइनमेंट बदला जा रहा है. सरकार ने किसानों को मुआवजा नहीं दिया. अखिलेश ने कहा कि भ्रष्टाचार पर BJP का जीरो टॉलरेंस कहा गया?

जहां लूट होगी, वहां विकास नहीं होगा

अखिलेश ने कहा कि अयोध्या को लेकर हम कोई पहली बार प्रेस नहीं कर रहे हैं. हम समय-समय पर जानकारी देते रहे हैं. अधिकारी और नेता लूट में लगे हैं. जहां लूट होगी, वहां विकास नहीं होगा. ये बात सिर्फ अयोध्या की नहीं है. बाकी कुछ जगहों पर भी यही हाल है. सरकार ने गरीब किसानों से जमीन लेकर अपने लोगों को दे दी. मेरे पास अधिकारियों और नेताओं की पूरी लिस्ट है.

सपा सरकार में अयोध्या वर्ल्ड क्लास बनेगी

सपा प्रमुख ने कहा कि अयोध्या को वर्ल्ड क्लास बनाने के लिए दिमाग चाहिए. दो साल बाद सपा सरकार में अयोध्या वर्ल्ड क्लास बनेगी. बीजेपी के राज में विकास नहीं, केवल लूट है.

Related Articles

Back to top button