ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
मध्यप्रदेश

खदान में तीन मजदूरों पर गिरा मार्बल का टुकड़ा, मशीन ऑपरेटर की मौत, 2 घायल

कटनी: स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत कृष्णा मार्बल माइंस में शनिवार की देर शाम मार्बल का बड़ा टुकड़ा गिरने से उसकी चपेट में आए तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। संचालकों ने पुलिस को जानकारी नही दी और सीधे जबलपुर ले गए। जहां एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं दो का इलाज जारी है।

3 मजदूरों पर गिरा मार्बल

जानकारी के मुताबिक सीधी जिला निवासी बुद्धिमान कोल स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र की कृष्णा मार्बल माइंस में मशीन ऑपरेटर के रूप में कार्य करता था। शनिवार देर शाम खनन कार्य के दौरान मार्बल का एक बड़ा टुकड़ा अचानक गिर गया। उसकी चपेट में आकर बुद्धिमान कोल सहित दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

मजदूरों के घायल होने पर माइंस प्रबंधन घटना की जानकारी पुलिस को दिए बिना घायल मजदूरों को लेकर जबलपुर रवाना हुआ लेकिन बीच रास्ते में ही मशीन ऑपरेटर बुद्धिमान कोल ने दम तोड़ दिया। वहीं घायल मजदूरों को जबलपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना के बाद मजदूरों में आक्रोश है।

मौके पर कोई नहीं मिला

मामले को लेकर स्लीमनाबाद थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया का कहना है कि मामले की जानकारी थाना में नही दी गई है। मामले में तीन मजदूरों के घायल होने और उसमें से एक कि मौत होने की जानकारी लगी है। स्थल का निरीक्षण किया गया है लेकिन वहां कोई नहीं मिला। जबलपुर से डायरी आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button