ब्रेकिंग
Gariaband Crime News: गरियाबंद में गांजा तस्करी का अनोखा मामला, मां-बेटे को 18 किलो गांजे के साथ पुल... Thane District News: आदिवासी आश्रम स्कूल के छात्र की मौत पर आक्रोश, परिजनों और संगठनों ने किया प्रदर... Durg Police Action: ठाणे के अपार्टमेंट में चल रहा था रेड्डी अन्ना और फेयरप्ले ऐप का खेल, छत्तीसगढ़ प... Balrampur Development News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 157 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भ... Balrampur News: विजयनगर स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से घायल 12 बच्चों के लिए 3 लाख रुपये की सहायता... Magarlod Police Action: मेघा गांव में पेट्रोल पंप और बाइक फूंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ... Dhamtari Extortion Case: नहरनाका चौक पर वाहनों को रोककर पैसे लेने का मामला, खनिज अधिकारी ने दिए जांच... Bilaspur Crime News: गरबा ड्रेस पहनकर सिगरेट पीने और पिस्तौल दिखाने वाली युवतियों समेत 9 आरोपी गिरफ्... Women T20 Series Raipur: रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच, जानिए टिकट दरें, श्रेणियां और प... Mahasamund Crime News: ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.80 करोड़ का गांजा जब्...
उत्तरप्रदेश

प्रयागराज: कार की बोनट के अंदर था अजगर, देखते ही ड्राइवर हो गया बेहोश

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के पॉश इलाके सिविल लाइंस में स्कॉर्पियो कार का है, ड्राइवर उस समय अचानक भौचक्का हो गया, जब धुंआ दे रही अपनी गाड़ी को चेक करने के लिए उसने कार का बोनट खोला. अजगर को देखते ही वो बेहोश हो गया. कार की बोनट के अंदर आठ फीट के बड़े अजगर ने कब्जा कर रखा था. आनन- फानन में अजगर का रेस्क्यू करने के लिए वन्य जीव प्रेमी अंकित टार्जन को बुलाया गया. इसके बाद अजगर को पास के जंगल में छोड़ दिया गया. लेकिन सवाल यह है की जंगल और नदियों के दलदली इलाके में रहने वाला अजगर पॉश इलाके में स्कॉर्पियो के अंदर पहुंचा कैसे ?

प्रयागराज शहर के पॉश इलाके सिविल लाइंस में उस समय भीड़ जमा हो गई, जब मच गई जब स्कॉर्पियो कार का ड्राइवर अपनी कार के बाहर सड़क किनारे अचेत हो कर गिर गया. वहां मौजूद लोग उसके पास जाने लगे. कार के पास पहुंचे लोगों ने कार बोनट खोला. अब बोनट के अंदर कुंडली मारकर अजगर बैठा हुआ था. जैसे ही अजगर के पास प्रकाश पहुंचा वो हिलने-डुलने लगा. इतने बड़े अजगर को देखकर सभी की सिट्टी-पिट्टी गुल हो गई. अब लोग अजगर को देखने के बाद वहां से अपनी जान कैसे बचाएं. अजगर अगर कार से बाहर आ जाता तो सभी के लिए खतरा बन जाता.

एक घंटे चलता रहा रेस्क्यू

कार में मिले अजगर का एक घंटे तक रेस्क्यू किया गया, जिसके बाद कार के बोनट से अजगर को बाहर निकाला गया. अजगर इंडियन पाइथन प्रजाति का था. दरअसल, प्रयागराज जिला इन दिनों भीषण बाढ़ की चपेट में है, जिसकी वजह से आसपास के जंगल और नदियों के उन दलदली स्थानों में बाढ़ का पानी घुस गया है.

इस वजह से यहां अपना आशियाना बनाने वाले वन्य जीव रिहायशी इलाकों में घुसने लगे हैं. अनुमान लगाया जा रहा है कि यह अजगर भी इन्ही इलाकों से होता हुआ रिहायशी इलाके में दाखिल हो गया. अंकित टार्जन रेस्क्यू करने आए वन्य जीव प्रे अजगर को कब्जे में लेने के बाद प्रयागराज के शंकरगढ़ इलाके के जंगलों में रिलीज कर दिया गया ताकि, वह अपने सही आशियाने पर रह सके.

Related Articles

Back to top button