ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
मध्यप्रदेश

आज से मदनमहल से रवाना होगी जनशताब्दी, जबलपुर से गुजरेगी पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन

जबलपुर। त्यौहार सीजन और पितृ पक्ष शुरू होने से पहले ही रोकने से पटरी से लेकर स्टेशन तक निर्माण और मरम्मत के कारण एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनों को रद किया है तो इतनी ही ट्रेनों के मार्ग बदल दिए हैं। गणेश चतुर्थी के समापन के अगले दिन ने पितृपक्ष शुरू हो रहे हैं। इन दौरान जबलपुर समेत प्रदेशभर से लोग गया जी जाते हैं। इन दौरान जबलपुर से गयाजी जाने के लिए एक मात्र ट्रेन हैं, लेकिन उसमें भी लंबी वेटिंग लगी है। इस समस्या को देखते हुए रेलवे ने गयाजी जाने वाले यात्रियों को बढ़ी राहत दी है।

26 सितंबर तक मदन महल स्टेशन से रवाना होगी

जबलपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम डा. मधुर कुमार वर्मा ने बताया कि जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 में वॉशेबल एप्रन का कार्य कराया जाना है, जिसके चलते जबलपुर मुख्य स्टेशन से चलने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस सोमवार से 26 सितंबर तक जबलपुर की बजाय मदन महल स्टेशन से रवाना होगी।

शटल ट्रेन जबलपुर से चलकर मैहर तक ही जाएगी

सतना-बरेठिया स्टेशन के बीच नई लाइन कमीशन किया जाना है, जिससे रीवा तक चलने वाली शटल ट्रेन जबलपुर से चलकर मैहर तक ही जाएगी। इन दोनों रूटों की अन्य ट्रेनों में जबलपुर-सिंगरौली इंटरसिटी एक्सप्रेस सोमवार से 27 सितंबर तक निरस्त की जा रही है। जबलपुर-चांदाफोर्ट 17 सितंबर से निरस्त रहेगी। बलसाड़-दानापुर स्पेशल और उधना-बरौनी स्पेशल ट्रेन भी सोमवार से निरस्त रहेगी।

यह ट्रेन रद

  • 06625 कटनी-सतना मेमू ट्रेन 16 से 25 सितंबर तक रद
  • 06626 सतना-कटनी मेमू ट्रेन 17 से 26 सितंबर तक रद
  • 11751 रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस 18 से 25 सितंबर तक चार ट्रिप रद
  • 11752 चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस 19 से 26 तक चार ट्रिप रद
  • 11753 रीवा- इतवारी एक्सप्रेस 19 से 26 तक चार ट्रिप रद।
  • 11754 इतवारी-रीवा एक्सप्रेस 18 से 25 सितंबर तक चार ट्रिप रद
  • 11651 जबलपुर-सिंगरौली इंटरसिटी एक्सप्रेस 16 से 27 सितंबर तक रद
  • 11652 सिंगरौली-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस 17 से 28 सितंबर तक रद
  • 22174 जबलपुर-चांदाफोर्ट एक्सप्रेस 17 से 27 सितंबर तक छह ट्रिप रद
  • 22173 चांदाफोर्ट-जबलपुर एक्सप्रेस 17 से 27 सितंबर तक छह ट्रिप रद
  • 20827 जबलपुर-संतरागाछी हमसफ़र एक्सप्रेस 19 और 26 सितंबर तक रद
  • 20828 संतरागाछी-जबलपुर हमसफ़र एक्सप्रेस 18 और 25 सितंबर तक रद

ट्रेन में बढ़ी वेटिंग तो रेलवे ने लगाए अतिरिक्त कोच

रेलवे द्वारा रानी कमलापति-गया पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन एवं गाड़ी एवं जबलपुर-गया-जबलपुर पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन चला रहा है। इतना ही नहीं इस ट्रेन में बढ़ी वेटिंग को देखते हुए रेलवे ने ट्रेन में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया गया है। दोनों ही ट्रेनों में शयनयान श्रेणी के दो अतिरिक्त कोच लगाएं जा रहे हैं। ताकि यात्रियों को सफर के लिए परेशान न होना पड़े।

ट्रेन में खासी मुश्किलों का समाना कना पड़ता है

पितृपक्ष पर गया जाना के लिए यात्रियों की ट्रेन में खासी मुश्किलों का समाना कना पड़ता है। बताया जाता है रानी कमलापति-गया पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन में 16 सितबर से एवं गया-रानी कमलापति पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन में 19 सिंतबर से दो अतिरिक्त स्लीपर कोचों को लगाया जा रहा है।

जबलपुर-गया पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन में 18 सितंबर से एवं गया-जबलपुर पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन में 17 सितंबर से लगाई जाएगी। इनमें अतिरिक्त कोच बढ़ जाने के बाद अब इन ट्रेनों में 23 कोचों के साथ चलाया जाएगा। इन ट्रेनों में रेल प्रशासन द्वारा आरक्षण की सुविधा भी शुरू कर दी गई है। गया स्पेशल ट्रेन में कुल 14 शयनयान श्रेणी 4 कोच सामान्य श्रेणी के साथ 1 वातानुकूलित द्वितीय सह तृतीय श्रेणी, 2 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी और 2 एसएलआर कोच लगाए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button