ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ...
उत्तरप्रदेश

ई-रिक्शा में चैन स्नेचिंग का आरोप, महिलाओं ने थप्पड़ मारा और बाल नोंचकर करा दिया परेड

उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कुछ महिलाएं मिलकर बीच बाजार एक महिला के साथ मारपीट करते नजर आ रही है. दनादन थप्पड़ मार रही हैं और बाल नोंचते हुए शहर में परेड करा रही हैं. वीडियो देवरिया के बरहज कस्बे का है. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. हालांकि अभी तक पीड़िता या आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है.

पुलिस के मुताबिक अभी तक पीड़ित महिला ने भी पुलिस में शिकायत नहीं दी है. बरहज कोतवाल राहुल सिंह के मुताबिक कुछ महिलाएं ई-रिक्शा में बैठकर जा रही थीं. इसी दौरान कुछ महिलाओं ने एक महिला पर चेन स्नेचिंग का आरोप लगाया. हंगामा बढ़ा तो वह महिला ई-रिक्शा से उतरकर भागने लगी. ऐसे में सभी महिलाओं ने दौड़ कर उस महिला को पकड़ लिया और थप्पड़ बरसाते हुए उसके बाल नोंचे और करीब घंटे भर तक उसी हाल में सड़क पर परेड करा दिया.

सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो

इस दौरान बड़ी संख्या में लोग सड़क पर जमा हो गए और तमाशा देखते रहे. हालांकि इनमें से किसी भी व्यक्ति ने ना तो बीच बचाव किया और ना ही पुलिस को सूचना दी. इसी भीड़ में से किसी व्यक्ति ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल फोन के कैमरे में कैद कर लिया और थोड़ी देर बाद देवरिया पुलिस को टैग करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर दिया. देखते ही देखते यह वीडियो बड़ी संख्या में लोगों ने शेयर कर दिया.

वीडियो की जांच में जुटी पुलिस

इसके बाद देवरिया पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की. बरहज कोतवाल राहुल सिंह के मुताबिक अभी तक इस घटना के संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है. हालांकि पुलिस अपने स्तर पर वायरल वीडियो की जांच करा रही है. इसमें पुलिस आरोपी और पीड़ित महिलाओं की पहचान करने की कोशिश कर रही है. वायरल वीडियो में एक पुलिसकर्मी भी नजर आ रहा है, लेकिन वह भी मूकदर्शक बना नजर आ रहा है.

Related Articles

Back to top button