ब्रेकिंग
Hisar Hospital Negligence: मॉर्च्युरी में चूहों ने कुतरा महिला का शव; अस्पताल प्रशासन पर परिजनों का ... Jabalpur Transport News: जबलपुर में ट्रक भाड़ा 25% महंगा; बढ़ती लागत के कारण ट्रांसपोर्ट संघ का बड़ा फ... Khajrana Ganesh Temple: खजराना गणेश मंदिर का नि:शुल्क अन्नक्षेत्र; 40 वर्षों से हर दिन हजारों भक्तों... Jabalpur Crime News: भाजपा महिला नेता संगीता रजक की गोली लगने से मौत; घर के बाहर विवाद के दौरान हुआ ... MP Rajya Sabha Election 2026: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज; भाजपा की तीसरी सीट प... Jabalpur News: बरगी बांध में डूबा 46 वर्षीय व्यक्ति; पत्नी और बेटों के सामने हुई मौत, परिवार में कोह... MP Investment: 'अवसरों की धरती है मध्य प्रदेश'; सीएम मोहन यादव ने निवेशकों को दिया साझेदारी का खुला ... Shivpuri News: प्रीति ग्लोबल यूनिवर्सिटी में डी-फार्मा छात्र की संदिग्ध मौत; छत पर फंदे से लटका मिला... Dhar Bhojshala News: भोजशाला में मां सरस्वती की धातु प्रतिमा ले जाने का वीडियो वायरल; एएसआई अधीक्षक ... Indore Crime News: ब्यूटी फ्रेंचाइजी के नाम पर 1.20 करोड़ की ठगी; दिल्ली की कंपनी के दो डायरेक्टर गिर...
मध्यप्रदेश

मां के निधन के बाद पिता ने नाबालिग बेटियों से किया दुष्कर्म, बच्चियों ने टीचर से की शिकायत तो हुआ सनसनीखेज खुलासा

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक रिश्तों को तार तार करने वाला मामला सामने आया है। पूरा मामला सिमरोल क्षेत्र का है, जहां एक पिता ने अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ डरा धमकाकर दुष्कर्म का शिकार बनाया। आरोप है कि ताऊ भी बच्चियों से अश्लील हरकतें करता था। बच्चियों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पिता और ताऊ को गिरफ़्तार किया है।

पूरा मामला इंदौर के सिमरोल थाना क्षेत्र का है जहां पर दो बच्चियों ने अपनी टीचर से शिकायत की कि उनकी मां का देहान्त हो गया था और उसके बाद से पिता लगातार डरा धमकाकर हथियार की नोक पर ग़लत काम कर रहा है। वही ताऊ ने भी अश्लील हरकत की है। टीचर ने इसकी शिकायत पहले महिला बाल विकास अधिकारी को दी।

उसके बाद बच्चियों की काउंसलिंग की गई जिससे पूरी कहानी सामने आई। मामला उजागर होते ही बच्चियों को सिमरोल थाने ले जाया गया। जहां उन्होंने अपने पिता के बारे में पूरी हरकत बयां की। बच्चियों की शिकायत पर पुलिस ने वहशी पिता को गिरफ़्तार किया है। वही अश्लील हरकत करने वाले ताऊ को भी गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Back to top button