ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
मध्यप्रदेश

मुरैना के रैपुरा गांव में घुसा तेंदुआ, एक भैंस दो बकरियों को बनाया शिकार

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना के रैपुरा गांव में एक तेंदुआ घुस गया, आपको बता दें कि तेंदुए ने एक भैंस और दो बकरियों को अपना शिकार बनाया है, तत्काल इस बात की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुरैना जिले के अंबाह क्षेत्र के महुआ थाना क्षेत्र में आने वाले जोटई गांव रोड़ पर रैपुरा गांव है। गांव में अचानक तेंदुआ घुस गया और तेंदुए ने भैंस को अपना शिकार बनाया, इसके बाद दो बकरियों को भी उसने मार दिया है।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार तेंदुआ कुएं पर मौजूद पाटोर में छिपकर बैठ गया था। गांव वालों पर भी हमला कर रहा था तेंदुए के डर से गांव वालों ने अपने घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया है,लेकिन अब उन्हें अपने मवेशियों की भी चिंता है तेंदुआ मवेशियों को अपना शिकार बना रहा है। अभी तक  दो बकरियों को मार चुका है और एक भैंस पर भी हमला कर चुका है।

Related Articles

Back to top button