ब्रेकिंग
कोल्हापुर गोकुल डेयरी चुनाव विवाद पर राहुल गांधी का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले— 'दूध उत्पादकों के वोट... बेंगलुरु में ऑनलाइन शॉपिंग का रिफंड मांगना महिला को पड़ा भारी, कस्टमर केयर के चक्कर में गंवाए 1 लाख ... लखनऊ में सपा दफ्तर के बाहर लगे धीरेंद्र शास्त्री के विरोध में पोस्टर, '27 में कृष्ण आएंगे' का संदेश सतना में नाबालिग हत्या के आरोपी का जेल से छूटने पर भव्य स्वागत, बोलेरो के बोनट पर बैठकर सिगरेट के छल... मध्य प्रदेश के राजघरानों और निजी लोगों के पास मौजूद वन्यजीव ट्रॉफियों की होगी जांच, 21 साल बाद होगा ... नोएडा में चोरों का अनोखा कारनामा! क्रेन से सफेद वैगनआर कार उठाकर ले गए चोर, सीसीटीवी में कैद हुई वार... उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा, गंगोत्री हाईवे पर अनियंत्रित होकर गंगा नदी में गिरी इनोवा कार— 4 शव ब... बेंगलुरु के होटलों में महंगी हुई चाय, कॉफी, इडली और डोसा— दूध और चावल के दाम बढ़ने से होटल मालिकों न... Virat Kohli 38th Birthday Special Performance Analysis: जन्मदिन विशेष: जानिए 19 साल की उम्र से लेकर ... रणबीर कपूर की 'रामायण' पर क्या बोले टीवी के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी? फिल्म के गानों को लेकर जाहिर की ना...
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के नंदुरबार में बड़ा बवाल, 2 गुटों में पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां दो पक्षों के बीच तनाव पैदा हो गया है. तनाव इतना बढ़ गया है कि दोनों पक्षों की ओर से जमकर पथराव हो रहा है. पथराव की वजह से कुछ लोग घायल भी हो गए हैं. फिलहाल स्थिति तो संभालने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़ रहे हैं, लेकिन लोग हैं कि अभी भी सड़कों पर जमा हैं. पुलिस भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश कर रही है. मौके पर पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी भी मौजूद हैं.

वहीं मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद है. बताया जा रहा है कि आंसू गैस के गोले दागने से पहले पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की ओर से दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों पक्षों ने पुलिस-प्रशासन के एक नहीं सुनी, जिसके बाद पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े. संबंधित घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह से पथराव किया जा रहा है.

क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति

पथराव की यह घटना नंदुरबार के मालीवाड़ी इलाके में हुई. मिली जानकारी के मुताबिक, पहले दोनों पक्षों में बहस हुई और बाद में यह पथराव में बदल गई. पथराव के बाद कारों में भी तोड़फोड़ की गई और आग लगा दी गई. इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. इस दौरान भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े. इसके बाद भीड़ कुछ कम हुई.

भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई

फिलहाल मालीवाड़ी इलाके में स्थिति पुलिस के नियंत्रण में है. साथ ही ऐसी स्थिति दोबारा न हो, इसके लिए पुलिस हर संभव सावधानी बरत रही है. इस पथराव में कुछ लोग घायल भी हुए हैं. घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. बड़ी संख्या में पुलिस बल की इलाके में तैनाती कर दी गई है. चप्पे-चप्पे पर जवान नजर आ रहे हैं.

घटना की जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस

वहीं नंदुरबार के मालीवाड़ी इलाके में इतनी बड़ी घटना कैसे घट गई, ये जांच का विषय है. पत्थर फेंकने वाले कौन थे, गाड़ियों में आगजनी करने वाले कौन थे, इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है. साथ ही स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पूरी सावधानी बरत रही है. पुलिस और प्रशासन की तरफ से अभी इसको लेकर कोई भी बयान जारी नहीं किया गया है.

Related Articles

Back to top button