ब्रेकिंग
Supreme Court Hearing on SIR: चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) फैसलों पर टली सुप्रीम कोर्ट की... Greater Noida Robotics Park: उत्तर प्रदेश में बनेगा देश का पहला 'प्रगति' रोबोटिक्स पार्क, योगी सरकार... Delhi High Court Notice: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान दर्ज FIR पर दिल्ली HC का नोटिस, पत्... Diwali and Chhath Puja Health Tips: दिवाली और छठ की व्यस्तता में सेहत का ऐसे रखें ख्याल, थकान और तना... डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट में दी डेटा प्रोटेक्शन एक्ट को चुनौती, पत्रकारिता प... Delhi Ramlila Maidan Rally: दिल्ली में 1 नवंबर को होगी इंडिया गठबंधन की महारैली, 10 लाख लोगों के जुट... Flex-Fuel Vehicles in India: केंद्र सरकार का बड़ा कदम, 100% एथेनॉल से चलने वाले वाहनों को मंजूरी; नि... Jan Suraaj Digital Manager Death: प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज को बड़ा झटका, डिजिटल मैनेजर देवपा... Ujjain News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया सिंहस्थ 2028 की 539 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का भूमिपूजन,... Rajasthan Drought News: राजस्थान में सूखे की मार, 14 जिलों की 80 तहसीलें घोषित हुईं गंभीर और मध्यम स...
देश

एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुनकर बाहर निकालेंगे, झारखंड में अमित शाह की हुंकार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को साहिबगंज से 2024 के झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करते हुए हेमंत सोरेन सरकार और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन यात्रा झारखंड में गांव-गांव और घर-घर तक जाएगी. उन्होंने घुसपैठिओं पर हमला बोलते हुए कहा कि आप राज्य में भाजपा की सरकार बनाएं. घुसपैठियों को उल्टा लटकाकर सीधा काम करने के लिए बाध्य कर देंगे.

शाह ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा, लालू यादव और राहुल बाबा की कांग्रेस पार्टी का वोटबैंक घुसपैठिए हैं. वे लोग वोटबैंक के डर से घुसपैठिए नहीं रोकते हैं.

अमित शाह ने हेमंत सोरेन सरकार पर बोला हमला

उन्होंने कहा कि झारखंड गठन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने की थी, लेकिन यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा की हेमंत सोरेन सरकार ने जन-कल्याण के बदले घुसपैठियों के कल्याण की योजना बनायी है और यह सरकार उसी योजना पर काम कर रही है.

उन्होंने कहा कि झारखंड आदिवासियों की भूमि है और इस भूमि को नरेंद्र मोदी और भाजपा ही घुसपैठिओं से बचा सकती है. उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने वाले भाजपा और नरेंद्र मोदी को समर्थन करने वाली सरकार का यहां गठन करना होगा. वे लोग केवल सरकार नहीं बदलना चाहते हैं, बल्कि वे लोग झारखंड को बदलना चाहते हैं.

केवल सरकार बदलना नहीं, झारखंड में लाना चाहते हैं परिवर्तन

उन्होंने करहा कि परिवर्तन केवल सीएम का करना नहीं है, बल्कि परिवर्तन झारखंड में लाना है. भ्रष्टाचार वाली सरकार को हटाकर भ्रष्टाचार मुक्त सरकार को लाना उनकी प्राथमिकता है.

उन्होंने कहा कि आदिवासियों और उनके संस्कार को घुसपैठियों के हाथों से तबाह होने से बचाने के लिए नयी सरकार को लाना है. शाह ने राज्य की आदिवासी संस्कृति की रक्षा पर जोर दिया.

उन्होंने कहा कि परिवर्तन केवल झारखंड मुक्ति मोरचा और कांग्रेस की सरकार को करना नहीं है, बल्कि भ्रष्टाचार की सरकार को हटाना है. घुसपैठियों के हाथों आदिवासी लड़कियों और उनकी संस्कृति को नष्ट करने वाली सरकार को हटाकर बदलाव लाना होगा.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा रोजगार देने के वादे पर अमित शाह ने तंज किया. उन्होंने सवाल किया कि क्या हेमंत सोरेन की सरकार ने अपने वादे को पूरा किया है? उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य के युवाओं को नौकरी देने के बदले युवाओं को मौत की दौड़ दौड़ाया है. परीक्षा के पेपर लीक हो रहे हैं और हर जगह केवल भ्रष्टाचार ही है.

Related Articles

Back to top button