ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में 'ई-प्रवेश' प्रणाली ने बनाया रिकॉर्ड: डॉ. मोहन यादव के विजन से 4.89 लाख छात्रों ने लि... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता “मेरा बेटा राह भर तड़पता रहा...”, मंडला में 108 एंबुलेंस की घोर लापरवाही से 21 साल के युवक की तड़पकर... उज्जैन बनेगी देश की पहली 'सर्प मित्र नगरी': 15 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक स्नेक पार्क, जानें खूबि... नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अगले 5 सालों के लिए बढ़ी 'पीएम-किसान' योजना, ₹3.15 लाख करोड़ के बजट को म... भारत में गूगल ने लॉन्च किया Gemini Spark AI एजेंट! आपके बिना ऑनलाइन रहे भी करेगा सारे काम, जानें खास... सावन में करें श्री रुद्राष्टकम स्तोत्र का पाठ: दूर होंगे सभी कष्ट, जानें श्रीराम से जुड़ी कथा, सही स... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु...
मध्यप्रदेश

जुल्म की इंतहा: घर के सामने पेशाब करने पर दलित दिव्यांग की बेरहमी से पिटाई, शर्ट उतरवाकर करवाई नाली की सफाई

हरदा : सख्त कानून के बाद भी दलितों पर अत्याचार रुकने का नाम नहीं ले रहे। एक बार फिर एक दलित दिव्यांग के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि घर के सामने नाली में पेशाब करने पर दिव्यांग दलित युवक की जमकर पिटाई की गई और बाद उसके कपड़े उतरवाकर नाली की सफाई कराई गई। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है।

हरदा जिला मुख्यालय पर अजाक थाने से महज कुछ सौ मीटर की दूरी पर ही एक दिव्यांग दलित युवक की एक रिटायर्ड अधिकारी द्वारा जमकर पिटाई की गई। युवक की गलती सिर्फ इतनी थी कि युवक ने रिटायर्ड अफसर साहब के घर के सामने नाली में पेशाब कर दिया था ।

दरअसल दिव्यांग दलित युवक अजय सरवरे अपने मम्मी पापा से मिलने प्रताप सिटी कालोनी जा रहा था। रास्ते में विवेकानंद कॉम्प्लेक्स के पास उसे पेशाब लगी तो वह वही नाली में पेशाब करने लगा। यह देखकर उसी काम्प्लेक्स में रहने वाले इनकम टेक्स विभाग के रिटायर्ड अधिकारी DK ओझा ने इस दलित दिव्यांग युवक की न सिर्फ जमकर पिटाई की बल्कि उसका शर्ट उतरवाकर उसी से उस नाली की सफाई करवाई जहां युवक ने पेशाब किया था। पीड़ित युवक ने अपने माता पिता को सारी घटना के बारे में बताया तब अजाक थाने पहुंचकर DK ओझा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

Related Articles

Back to top button