ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस
मध्यप्रदेश

इंदौर के भागीरथपुरा से लापता चार साल के किशु का शव नाले में मिला

इंदौर। इंदौर शहर के भागीरथपुरा से लापता हुए चार साल के बच्चे किशु का शव आज नाले में मिला है। पुलिस उसके अपरहण की आशंका पर शाजापुर के डेरों तक में तलाश कर आई थी। तीन दिन से घर पीछे नाले में भी उसकी तलाश की जा रही थी और आज उसका शव मिला।

धार निवासी राहुल बागवान का चार वर्षीय बेटा किशू भागीरथपुरा में बगिया रोड से लापता हुआ था। राहुल की पत्नी पूजा मामा ससुर राधेश्याम कुकड़िया के घर कार्यक्रम में आई थी। बच्चा खेलते हुए बाहर निकला और गायब हो गया था। शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वो किशु के मिलने की उम्मीद लगाए बैठे थे।

तलाश के लिए अलग-अलग टीमें जुटी थी

बाणगंगा टीआई लोकेशसिंह भदौरिया के अनुसार मामले में पुलिस की अलग-अलग टीमें जुटी हुई थीं। एसडीआरफ की टीम लगातार नाले में उसकी तलाश कर रही थी। बुधवार रात एक टीम को शाजापुर भी भेजा गया था। अनंत चतुर्दशी पर बाहर से भी लोग आए थे। पुलिस ने शाजापुर में कंजर डेरों की जांच के लिए टीम को भेजा था।

फर्जी कॉल भी आया था

पुलिस ने गुरुवार को एसडीआरएफ की मदद से नाले में सुखलिया तक छानबीन करवा ली। पुलिस के अनुसार कुछ लोग सूचना के नाम पर फर्जी कॉल भी लगा रहे हैं। बुधवार को एक व्यक्ति ने राहुल को कॉल कर कहा कि बच्चा शाजापुर में पुलिस चौकी पर है।

पुलिस तत्काल शाजापुर रवाना की लेकिन बच्चा नहीं मिला। कॉल लगाने वाले युवक के स्वजन ने कहा कि वह मानसिक रूप से बीमार है। उसने कुछ दिनों पूर्व घर में भी आग लगा दी थी।

Related Articles

Back to top button