ब्रेकिंग
Delhi High-Tech Parking News: इलेक्ट्रिक वाहनों को पार्किंग फीस में 50 प्रतिशत की छूट, एनडीएमसी ने द... Delhi Crime News: पुलिसकर्मी बनकर 17 वर्षीय नाबालिग के साथ दरिंदगी, मुख्य आरोपी एनकाउंटर के बाद गिरफ... Monsoon Update 2026: मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में मूसलाधार बरसात का दौर जारी, जानें मौसम वि... CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार...
मध्यप्रदेश

फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, पैरों पर लिखा सुसाइड नोट – सॉरी पापा मैं हार गई

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, सुसाइड नोट में उसने लिखा कि मैरी आत्महत्या का कारण मेरे पति ,जेठ, नंद और सास हैं। मुझे पति बहुत मारते हैं सॉरी पापा में हार गई विवाहिता ने सुसाइड नोट अपने पैर पर लिखा है, मायके पक्ष ने बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। आपको बता दें कि बोरदेही थाना इलाके की यह घटना है यहां पर विवाहिता ने आत्महत्या कर ली।

आत्महत्या करने से पहले उसने पैरों पर सुसाइड नोट लिखा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है बोरदेही पुलिस का कहना है कि विवाहिता शिवानी का फांसी पर लटका हुआ शव मिला है। परिजन उसे फांसी से उतारकर अस्पताल लाए थे। यहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया, इस मामले में एसडीओपी जांच कर रहे हैं फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है।

आपको बता दें कि शिवानी की शादी 5 महीने पहले ही राजकुमार के साथ बासन्या में हुई थी, ससुराल में दहेज को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। मृतका के पिता राजकुमार पंडोल का कहना है कि उसकी बेटी का फोन आया था कि उसे पीटा जा रहा है 8 बजे बासान्या पहुंचे तो बेटी नाले के पास मिली जिसे उसकी ननंद ,जेठानी और पति ने पकड़ रखा था। मैं उसे वापस मायके ला रहा था लेकिन उन्होंने बाइक से उतार लिया इसके बाद गांव के कुछ लोग बोले हम समझा लेंगे इस वजह से मैं वापस आ गया था।

Related Articles

Back to top button