ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
मध्यप्रदेश

सेना की ट्रेन के आगे घुमावदार ट्रैक पर लगाए गए थे डेटोनेटर, ऐसी जगह चुनी जहां नेटवर्क भी नहीं मिलता

खंडवा। खंडवा-भुसावल रेल खंड स्थित सागफाटा के निकट रेलवे ट्रैक पर आरोपित गैंगमैन साबिर पुत्र मोहम्मद शब्बीर द्वारा डेटोनेटर लगाने की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, मामला गंभीर षड्यंत्र की ओर जाता दिख रहा है।

आरोपित साबिर द्वारा डेटोनेटर लगाने के लिए चुनी गई जगह का अधिकारी बारीकी से निरीक्षण कर रहे हैं। डेटोनेटर जहां लगाए गए, वहां पटरी घुमावदार होने से ट्रैक में एक तरफ झुकाव है। साथ ही वहां मोबाइल नेटवर्क भी नहीं मिलता।

ऐसे में वह स्थान ऐसा ब्लैक स्पाट है, जहां ट्रेन डिरेल होने का खतरा अधिक रहता है। मोबाइल नेटवर्क-विहीन स्थान होने से हादसे की सूचना मिलने व राहत और बचाव कार्य में भी अधिक देरी हो सकती थी।

जांच में इस तरह के तमाम बिंदुओं पर आरपीएफ सहित अन्य जांच एजेंसियां आरोपित साबिर से पूछताछ में जुटी हैं। उसे एक्सपायर डेटोनेटर कहां से मिले, सेना की विशेष ट्रेन के गुजरने से पहले ही उन्हें ट्रैक पर क्यों लगाया, जंगल में खंभा नंबर 537 की सुनसान जगह का चयन ही क्यों किया, जैसे प्रश्नों के प्रत्येक बिंदु पर जांच की जा रही है।

यह है पूरा मामला

18 सितंबर को खंडवा-बुरहानपुर रेलवे ट्रैक पर सागफाटा स्टेशन के करीब डेटोनेटर लगाए गए थे। उस वक्त यहां से सेना की विशेष ट्रेन गुजर रही थी। डेटोनेटर फटने से लोको पायलट ने ट्रेन को रोक दिया था। इसके बाद उसने अधिकारियों को इसकी सूचना दी थी। इसके बाद से ही सभी जांच एजेंसियां इस मामले की जांच में जुटी हैं।

सहकर्मियों से रखता था बैर भाव

अब तक की पड़ताल में सामने आया है कि साबिर कुंठित मानसिकता वाला, नशे का आदी और सहकर्मियों से बैर-भाव रखने वाला व्यक्ति है। घटना का राजफाश करने के लिए इस सेक्शन के पीडब्लूआई से लेकर प्रत्येक गैंगमैन से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button