ब्रेकिंग
Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ...
उत्तरप्रदेश

महिलाओं ने पूर्व चेयरमैन को बंधक बनाया, फिर कीचड़ से नहलाया… बोलीं- भगवान को खुश करना था

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में अजब-गजब वाकया देखने को मिला. यहां कुछ महिलाएं नौतनवा नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन के घर पहुंचीं. उन्हें घर से बाहर आने को कहा. जैसे ही पूर्व चेयरमैन घर से बाहर निकले तो महिलाओं ने उनके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए. उसके बाद बाल्टियों में भरे कीचड़ से पूर्व चेयरमैन को नहला दिया. महिलाओं की ये हरकत देख पहले तो पूर्व चेयरमैन को कुछ भी समझ नहीं आया. जब महिलाओं ने उन्हें इसकी वजह बताई तो वो भी हंसने लगे.

पूर्व चेयरमैन ने कहा- मैं महिलाओं की हरकत से बिल्कुल भी नाराज नहीं हूं. उन्होंने जो कुछ भी किया, गांव की भलाई के लिए किया. आप भी ये जानकर हैरान जरूर हो रहे होंगे कि आखिर माजरा है क्या? चलिए हम आपको बताते हैं कि महिलाओं ने पूर्व चेयरमैन के साथ ऐसी हरकत क्यों की?

यहां के लोगों की मान्यता है कि अगर गांव में बारिश करवानी हो तो किसी भी प्रमुख व्यक्ति को कीचड़ से नहला दो. इंद्र देव इससे खुश हो जाते हैं और फिर गांव में बारिश जरूर होती है. इसी के तहत नौतनवा नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान के आवास पर बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं ने उन्हें बंधक बनाकर कीचड़ से नहलाया.

मौसम विभाग की मानें तो बारिश का मौसम आखरी पड़ाव पर है. फिर भी कई जगह बारिश न होने के कारण से लोग गर्मी से बेहाल हैं. वहीं किसानों की फसल भी बर्बाद हो रही है. हालात तो ऐसे हो गए हैं कि अब नलों के पानी भी सूखने लगे हैं. लोगों की चिंताएं बढ़ रही हैं कि यदि कुछ दिन और बारिश नहीं हुई तो लोगों के सामने बड़ी मुसीबत खड़ी हो जाएगी. नौतनवा इलाके में भी लोग इसी समस्या से जूझ रहे हैं.

‘महिलाओं की भावनाओं का सम्मान करता हूं’

जब बारिश नहीं हुई तो महिलाओं ने इसी टोटके को आजमाने का सोचा. वो सभी पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान के आवास पर पहुंचीं. महिलाओं ने पूर्व में प्रचलित प्रथा को अपनाते हुए उनको कीचड़ से नहलाया. पूर्व चेयरमैन ने कहा कि वे महिलाओं की भावनाओं का सम्मान करते हैं और परमपिता परमेश्वर से यह दुआ मांगता हैं कि नगर की महिलाओं की मुराद पूरी करें. बारिश हो, जिससे लोगों को गर्मी से राहत व खेती का काम आसान हो सके.

Related Articles

Back to top button