ब्रेकिंग
Ambedkar Nagar News: अंबेडकर नगर भूमाफिया बुलडोजर कांड; शासन तक पहुंची गूंज, पुलिसकर्मियों पर गिरी ग... Saharanpur BJP News: सहारनपुर में दलित कार्यकर्ता के घर पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नबीन; अजब सिंह के स... BJP Campaign Strategy UP: जाति बनाम ध्रुवीकरण: यूपी में क्यों बढ़ी बीजेपी-संघ की चिंता? नितिन नबीन औ... HP High Court News: लंबे समय तक साथ रहने के आधार पर दूसरी पत्नी को नहीं कर सकते पेंशन से वंचित: हाईक... Kullu News: आनी उपमंडल में भीषण सड़क हादसा! अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; जाबोड़ा गांव के 4 युवक... Rajasthan HC Hearing: निकाय चुनाव से पहले देर रात खुला राजस्थान हाईकोर्ट; पार्षदों की गिरफ्तारी पर ल... Nagaur Mundwa Election: मुंडवा नगरपालिका चुनाव में BJP प्रत्याशी को मिला 'जीरो' वोट! 10 पार्षद होने ... Pratapgarh Mining Mafia: प्रतापगढ़ में खनन माफिया का दुस्साहस! डंपर से कुचलकर रेंजर प्रताप सिंह चुंड... Maharashtra Drought Update: नांदेड जिले में सूखे जैसे हालात, फसल खराब होने से आर्थिक संकट में फंसे क... Mumbai Cyber Cell Probe: गरबा पार्टनर बुकिंग के नाम पर हो रही ठगी? वायरल पोस्टरों और पैकेज को लेकर प...
मध्यप्रदेश

राजगढ़ में नाली के पुराने विवाद में महिला की पीट-पीटकर हत्या, फसल काटने जा रही थी खेत

राजगढ़। नाली को लेकर चले आ रहे पुराने विवाद मे 10 लोगों ने घेरकर एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी। जबकि कुछ लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने जिला अस्पताल मे हंगामा किया। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।

यह है मामला

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक काशी निवासी पप्पू का गांव मे ही परिवार के लोगों से नाली को लेकर विवाद चल रहा हैं। विवाद ज्यादा बढ़ने पर पप्पू अपना गांव छोड़कर पत्नी के साथ ससुराल में कालीपीठ थाने के गांव सेमलावे रहने लगा था।
बुधवार को सोयाबीन की कटाई के लिए करेड़ी के समीपस्थ गांव कोलूखेड़ी के लिए जा रहे थे। उसी दौरान काशी गांव से एक बोलेरो में सवार होकर करेड़ी में कैलाश सहित 8-10 लोगों ने घेराबंदी करते हुए पप्पू, उसकी पत्नी बादाम बाई व अन्य लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विवाद इतना बढ़ा कि पीट-पीटकर महिला बादाम बाई की हत्या कर दी. घटना के बाद घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला को डॉक्टर ने चेक कर मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल में किया हंगामा

महिला की मौत की खबर लगते ही स्वजन ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए जिला अस्पताल में हंगामा किया. परिजनों ने ठीक से उपचार नहीं करने के भी आरोप लगाए। घायलों ने बताया कि मजदूरी के लिए सोयाबीन काटने के लिए जा रहे थे, तभी घात लगाकर आरोपित पक्ष ने हमला करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इससे दूसरे पक्ष को बचाव का मौका भी नहीं मिला। पीट पीटकर महिला की हत्या कर दी गई।

Related Articles

Back to top button