ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
मध्यप्रदेश

20 नगरीय निकायों में परिवहन कंपनियों का गठन, इलेक्ट्रिक वाहनों को किया जाएगा प्रोत्साहित

भोपाल। मध्य प्रदेश में लोक परिवहन प्रणाली को बेहतर बनाने और शहरी इलाकों में सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से 20 नगरीय निकायों में परिवहन कंपनियों का गठन किया गया है। यह कदम शहरी विकास एवं आवास विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत उठाया गया है, जिसमें जेएनएनयूआरएम (जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण योजना) और इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रोत्साहन पर जोर दिया गया है।

इन परिवहन कंपनियों के तहत कुल 1505 बसों का संचालन किया जाएगा, जिनमें 1196 शहरी और 309 अंतर्शहरी बसें शामिल हैं। यहां पर यह बता दें कि प्रदेश के भोपाल, इंदौर और जबलपुर जैसे प्रमुख शहरों में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 217 ई-चार्जिंग स्टेशनों का विकास कार्य जारी है। इस दिशा में, पीएम ई-बस योजना के अंतर्गत निविदाएं भी जारी की गई हैं।
अमृत योजना के तहत प्रदेश के 15 शहरों में बस सेवाओं में यात्रियों की सुविधा के लिए आधुनिक आईटीएमएस उपकरण जैसे जीपीएस, कैमरा और पैनिक बटन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इन सुविधाओं के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ यात्रियों को बेहतर जानकारी भी मिलेगी।
इतना ही नहीं, सुविधाजनक और सुरक्षित बस संचालन के लिए एक कंट्रोल कमांड सेंटर स्थापित किया जाएगा, जो सभी बसों की निगरानी करेगा। इसके अतिरिक्त, प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रोत्साहन के लिए एक विशेष इलेक्ट्रिक व्हीकल नीति भी तैयार की गई है और इसके लिए ईवी-तरंग नामक पोर्टल विकसित किया गया है।

Related Articles

Back to top button