ब्रेकिंग
Jaspal Rana Passed Away: महान निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में निधन; खेल जगत में शो... Kejriwal Bathinda Road Show: 2027 में भगवंत मान का दोबारा सीएम बनना तय; बठिंडा में बोले अरविंद केजरी... Delhi CM Tribute: मालवीय नगर अग्निकांड और साकेत हादसे के पीड़ितों को CM रेखा गुप्ता ने दी श्रद्धांजल... Ajmera Group Money Laundering Case: निवेशकों के लिए बड़ी राहत; कोर्ट ने 8.41 करोड़ की संपत्ति लौटाने ... DRDO Missile Test: भारत की बढ़ी मारक क्षमता; DRDO ने किया बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस और एंटी-शिप मिसाइल ... Punjab BJP Strategy Meeting: दिल्ली में अमित शाह के साथ बीजेपी का बड़ा मंथन; विधानसभा चुनावों के लिए ... Begusarai Police Action: आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले नकल गिरोह का पर्दाफाश; 38 वॉकी-टॉकी और ... Diesel Purchase Rules: डीजल खरीद पर सरकार की नई पाबंदी से नोएडा की सोसाइटियों में हड़कंप; बढ़ सकता है ... Saharanpur News: एटीएस और एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई; संदिग्ध गतिविधियों के आरोप में युवक गिरफ्तार Katihar Bus Accident: बिहार के कटिहार में मजदूरों से भरी बस पलटी, 25 घायल; 15 की हालत गंभीर
लाइफ स्टाइल

रात को सोने से पहले भी रखें त्वचा का ध्यान, जानिए क्यों जरूरी है नाइट स्किन केयर

सुबह उठने के बाद हम सभी स्किन केयर रुटीन को फॉलो करते हैं. इससे स्किन पूरा दिन हेल्दी और ग्लोइंग रहती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जितना जरूरी मॉर्निंग स्किन केयर रुटीन है, उतना ही जरूरी नाइट स्किन केयर भी है. स्किन एक्सपर्ट कहते हैं कि रात को सोने से पहले भी त्वचा पर ध्यान देना जरूरी है.

पूरे दिन स्किन धूप और प्रदूषण के संपर्क में आती है, जिसके चलते त्वचा बेजान और डल नजर आ सकती है. स्किन केयर रूटीन सिर्फ एक ब्यूटी ट्रेंड नहीं है बल्कि आपकी स्किन को हेल्दी और नमी युक्त रखने का एक सीक्रेट भी है. आइए जानते हैं कि रात के समय स्किन केयर रुटीन जरूरी है.

स्किन होती है रिपेयर

रात के समय हमारा पूरा शरीर रिपेयरिंग मोड में चला जाता है. इसके कारण स्किन प्रदूषण और सूरज की हानिकारक यूवी किरणों के नुकसान से उबर पाती है. ऐसे में रात के समय स्किन पर उन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें, जो सेल टर्नओवर पर फोकस रखते हैं. इस समय आप रेटिनॉल जैसी चीजों को अप्लाई करेंगे.

कोलेजन बूस्ट

रात के समय आपका शरीर ज्यादा मात्रा में कोलेजन बनाता है. ये स्किन इलास्टिसिटी में जरूरी है. ये त्वचा में झुर्रियां कम करने में मदद करता है. रात के समय कोलेजन बढ़ाने वाले वाले प्रोडक्ट्स जैसे- रेटिनॉल का इस्तेमाल कर सकती है. इससे स्किन जवां और हेल्दी नजर आती है.

खुद को रखें हाइड्रेट

त्वचा का ख्याल रखने के लिए जरूरी है कि आप जितना हो सके, खुद को हाइड्रेट रखें. ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं. इससे त्वचा में नमी बरकरार रहेगी और शरीर में टॉक्सिंस बाहर निकलेंगे.

विटामिन हैं जरूरी

इसके अलावा, त्वचा के लिए कुछ विटामिन भी जरूरी हैं. डाइट में विटामिन ए, बी12, सी और डी से भरपूर चीजों को शामिल करें. इससे एक्ने-पिंपल, फाइन लाइन्स और झुर्रियों से राहत मिलती है.

रात को सोने से पहले स्किन केयर रूटीन में त्वचा को मॉइश्चराइज करना बेहद जरूरी है. आप रात के समय हाइलूरोनिक एसिड वाले स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर सकती हैं. इससे स्किन में हाइड्रेशनलॉक रहता है.

Related Articles

Back to top button